यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
World Cup 2015: वनडे विश्व कप के लिए इंग्लैंड पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, देखें तस्वीरें
विराट कोहली की अगुआई वाली 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम 12वें विश्व कप में हिस्सा लेने केलिए बुधवार को इंग्लैंड पहुंच गई।

नई दिल्ली, जेएनएन। World Cup 2019 विराट कोहली की अगुआई वाली 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम 12वें विश्व कप में हिस्सा लेने केलिए बुधवार को इंग्लैंड पहुंच गई। टीम इंडिया के इंग्लैंड पहुंचने के बाद बीसीसीआइ ने भारतीय टीम की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर में पूरी टीम आधिकारिक ड्रेस में नजर आ रही है। टीम के साथ इस तस्वीर में सपोर्ट स्टाफ भी नजर आए। बीसीसीआइ ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा चट डाउन लंदन। आपको बता दें कि भारतीय टीम इस विश्व कप में अपने अभियान का आगाज पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी।
Touchdown London #TeamIndia pic.twitter.com/mWihuGrnjw
— BCCI (@BCCI) May 22, 2019
बीसीसीआइ के अलावा टीम के ऑलराउंडर केदार जाधव ने भी अपनी तस्वीर पोस्ट की। इसमें केदार अकेले नजर आ रहा हैं और टीम के आधिकारिक ड्रेस में काफी जंच रहे हैं।
pic.twitter.com/GGy2tRKj3c
— IamKedar (@JadhavKedar) May 22, 2019
View this post on Instagram
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप