विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिखर धवन के World Cup खेलने को लेकर BCCI ने दी ये बड़ी अपडेट, आप भी जानिए

By Vikash GaurEdited By:
Published: Tue, 11 Jun 2019 08:47 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2019 07:21 AM (IST)

Shikhar Dhawan World Cup 2019 टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2019 की शुरुआत में बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के हाथ में गंभीर चोट है।

शिखर धवन के World Cup खेलने को लेकर BCCI ने दी ये बड़ी अपडेट, आप भी जानिए
शिखर धवन के World Cup खेलने को लेकर BCCI ने दी ये बड़ी अपडेट, आप भी जानिए

नॉटिंघम, जेएनएन। Shikhar Dhawan World Cup 2019: टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2019 की शुरुआत में एक बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के हाथ में गंभीर चोट है। मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक शिखर धवन के बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैकचर हुआ है। स्कैन में इस बात की पुष्टि हो गई है इस चोट को ठीक होने में समय लगेगा।

इस बीच ये खबर आ रही थी बीसीसीआई शिखर धवन को चोट से उबरने के लिए आराम देकर किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती है। लेकिन, बीसीसीआई ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है, शिखर धवन इंग्लैंड में टीम के साथ रहेंगे। 

बीसीसीआई के ट्वीट के मुताबिक, "सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस समय बीसीसीआइ की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। टीम मैनजमेंट ने ये निर्णय लिया है कि शिखर धवन इंग्लैंड में टीम के साथ मौजूद रहेंगे और उनकी चोट को मैनेजमेंट मॉनिटर करेगा। धवन को दाएं हाथ के अंगूठे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 के लीग मैच में चोट लगी थी। शिखर धवन वर्ल्ड कप से बाहर नहीं हुए हैं उनके फ्रैक्चर की स्कैनिंग चल रही है।"

बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि वे आईसीसी से शिखर धवन की रिप्लेसमेंट के लिए नहीं जाएंगे। हालांकि, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि अगर शिखर धवन वर्ल्ड कप 2019 से बाहर होते हैं तो फिर रिषभ पंत को टीम में शामिल किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।