विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup 2019: रोहित शर्मा ने पांड्या-धवन के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा, देखें Video

By Vikash GaurEdited By:
Published: Mon, 27 May 2019 09:18 AM (IST)

World Cup 2019 टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2019 के लिए इंग्लैंड गई हुई है। इसी दौरान आइसीसी ने खिलाड़ियों से उनके ही टीम मेंबर्स के राज जाने हैं।

World Cup 2019: रोहित शर्मा ने पांड्या-धवन के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा, देखें Video
World Cup 2019: रोहित शर्मा ने पांड्या-धवन के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा, देखें Video

नई दिल्ली, जेएनएन। World Cup 2019: टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2019 के लिए इंग्लैंड गई हुई है। इसी दौरान आइसीसी ने खिलाड़ियों से उनके ही टीम मेंबर्स के राज जाने हैं। फोटो सेशन के साथ-साथ आइसीसी ने खिलाड़ियों के लिए गेमिंग जोन बनाया था। इसके अलावा आइसीसी ने कई खिलाड़ियों से कुछ सवाल पूछे हैं, जिनका जवाब भी आइसीसी को मिला है। इसी बीच आइसीसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर रोहित शर्मा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे तमाम सवालों के जवाब दे रहे हैं और अपने टीम के सदस्यों के बारे में खुलासा कर रहे हैं।

आइसीसी के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में रोहित शर्मा बता रहे हैं कि उनके मुताबिक कौन सबसे ज्यादा सेल्फी लेना पसंद करता है और कौन खराब डांसर है। यहां तक कि उन्होंने कप्तान विराट कोहली के बारे में भी बताया है कि वे जिम जाना पसंद करते हैं। इसके अलावा उनके इस जवाबों में एक नाम कॉमन रहा है और वो है हार्दिक पांड्या जो खुद को गुगल करते रहते हैं और एक खराब डांसर भी हैं। वहीं, टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और अपने जोड़ीदार शिखर धवन के बारे में बताया है कि वे खराब रूममेट हैं।

देखें वीडियो

रोहित शर्मा ने दिए हैं इस तरह के सवालों के जवाब

टीम इंडिया में हमेशा सेल्फी लेने में मशगूल रहने वाला खिलाड़ी कौन है?

टीम इंडिया में सबसे खराब डांसर कौन है?

भारतीय टीम का कौन सा खिलाड़ी कराओके बजते ही माइक पकड़ लेता है?

कौन सा खिलाड़ी चाहता है कि फ्लाइट लेट जाए?

सबसे खराब रूममेट?

कौन सा खिलाड़ी खुद को गुगल पर सर्च करता है?

टीम इंडिया के किस खिलाड़ी को जिम जाना पसंद है?

इसके अलावा भी वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक ठोकने वाले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने तमाम जवाब दिए हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।