विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup 2019: न्यूजीलैंड का ये दिग्गज खिलाड़ी विश्व कप से पहले हुआ चोटिल, अब इन्हें मिल सकता है मौका!

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 17 May 2019 01:32 PM (IST)

World Cup 2019 विश्व कप से पहले कीवी टीम का ये अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज चोटिल हो गया है और वो विश्व कप में खेल पाएंगे या नहीं इस पर सस्पेंस बन गया है।

World Cup 2019: न्यूजीलैंड का ये दिग्गज खिलाड़ी विश्व कप से पहले हुआ चोटिल, अब इन्हें मिल सकता है मौका!
World Cup 2019: न्यूजीलैंड का ये दिग्गज खिलाड़ी विश्व कप से पहले हुआ चोटिल, अब इन्हें मिल सकता है मौका!

 नई दिल्ली, जेएनएन। world cup 2019 पिछले विश्व कप में रनर्स-अप रही न्यूजीलैंड की टीम इस बार अपना जलवा बिखेरने को पूरी तरह से तैयार है, पर इस अहम टूर्नामेंट से ठीक पहले कीवी टीम को काफी बड़ा झटका लगा है। इस टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम लाथम इंजर्ड हो गए हैं। इस इंजरी के बाद उनका विश्व कप में खेलना संदिग्ध लग रहा है। लाथम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे अभ्यास मैच में विकेटकीपिंग करते हुए चोटिल हो गए थे और उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया था। 

हालांकि खबरों की मानें तो लाथम वर्ल्ड कप से लिए न्यूजीलैंड की टीम के साथ इंग्लैंड जाएंगे,लेकिन कार्डिफ में खेले जाने वाले पहले मैच में वो नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा वो विश्व कप से पहले खेले जाने वाले दो प्रैक्टिस मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला मैच एक जून को खेलना है। लाथम अगर तय समय तक फिट नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह टीम में टॉम ब्लंडेल को शामिल किया जा सकता है। ब्लंडेल ने न्यूजीलैंड के लिए अब तक एक भी वनडे मैच नहीं खेला है। हालांक लाथम की चोट को देखते हुए शायद उन्हें विश्व कप में पदार्पण का मौका मिल जाए। 

लाथम के बारे में कीवी टी के मुख्य चयनकर्ता गैविन लार्सन का कहना है कि वो वर्ल्ड कप के वार्मअप मैच में खेलेंग या नही इसका फैसला हम उनके हर रोज की रिपोर्ट के आधार पर करेंगे। वहीं कीवी टीम के मुख्यचयनकर्ता ने कहा कि टीम में दो खिलाड़ी स्टैंड बाई के तौर पर भी रखे गए हैं। टिम सैफर्ट और बीजे वाटलिंग के तौर पर दो अन्य विकेटकीपर-बल्लेबाज अन्य विकल्प के तौर पर रखे गए हैं। लार्सन के मुताबिक दोनों ही खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं। टिम सैफर्ट इंजरी से उबरकर वापस आए हैं जबकि बीजे वाटलिंग अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारे पास कई विकल्प मौजूद हैं और ये टीम किसी भी मुश्किल परिस्थिति का सामना करने को तैयार है। 

इस विश्व कप में न्यूजीलैंड के मैच

दिन, बनाम, समय

1 जून, श्रीलंका, 15:00

5 जून, बांग्लादेश, 18:00

8 जून, अफगानिस्तान, 18:00

13 जून, भारत, 15:00

19 जून, दक्षिण अफ्रीका, 15:00

22 जून, वेस्टइंडीज, 18:00

26 जून, पाकिस्तान, 15:00

29 जून, ऑस्ट्रेलिया, 18:00

3 जुलाई, इंग्लैंड, 15:00

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।