विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup 2019: भारत के खिलाफ कहर बरपाने के लिए एकदम फिट कगिसो रबादा, इन खिलाड़ियों पर संशय

By Vikash GaurEdited By:
Published: Sun, 12 May 2019 08:16 PM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 08:17 PM (IST)

World Cup 2019 साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबादा भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप के आगाज मैच के लिए फिट हैं।

World Cup 2019: भारत के खिलाफ कहर बरपाने के लिए एकदम फिट कगिसो रबादा, इन खिलाड़ियों पर संशय
World Cup 2019: भारत के खिलाफ कहर बरपाने के लिए एकदम फिट कगिसो रबादा, इन खिलाड़ियों पर संशय

जोहांसबर्ग, पीटीआइ। साउथ अफ्रीका के सबसे भरोसमंद गेंदबाज कगिसो रबादा वर्ल्ड कप खेल पाएंगे। आइपीएल 2019 के दौरान चोटिल हुए कगिसो रबादा इसी महीने से इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का हिस्सा होंगे। स्टिफ बैक इंजरी से जूझ रहे कगिसो रबादा अगले 2 से 3 हफ्ते में एकदम फिट हो जाएंगे। हालांकि, साउथ अफ्रीका के लिए ये खुशखबरी नहीं है क्योंकि अभी भी दो मुख्य गेंदबाज चोट से जूझ रहे हैं। 

साउथ अफ्रीका टीम के फीजियो के मुताबिक, कगिसो रबादा 5 जून को भारत के खिलाफ  वर्ल्ड कप के आगाज मैच में खेल पाएंगे। आइपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा 25 विकेट (IPL 2019 के फाइनल से पहले) चटकाने वाले कगिसो रबादा स्टिफ बैक की वजह से स्वदेश लौट गए थे। साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने रबादा को वापस बुलाकर उनका इलाज शुरू करा दिया है। 

साउथ अफ्रीका टीम के डॉक्टर मोहम्मद मौसजी ने कहा है, "कगिसो रबादा दो से तीन हफ्ते में एक दम फिट हो जाएंगे। आइपीएल से पहले और इस लीग के दौरान उनको कमर में दिक्कत थी। इसलिए उन्हें मैदान से दूर रखा गया। हमें पता है कि रबादा वर्ल्ड कप के लिहाज से बड़े खिलाड़ी हैं। हम कोशिश करेंगे के ठीक होने के बाद उनका विशेष ख्याल रखा जाएगा।"

कगिसो रबादा के अलावा डेल स्टेन और लुंगी निगड़ी भी चोट से परेशान हैं। इस बारे में डॉक्टर का कहना है कि अभी उनके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता कि वे कब तक फिट हो सकते हैं। डेल स्टेन को जहां कंधे में दिक्कत है। वहीं, निगड़ी साइड स्ट्रेन इंजरी से परेशान हैं। जब तक उनके फिट होने के बारे में स्थिति साफ नहीं हो जाती तब तक वे वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं। अगर फिर भी ये खिलाड़ी ठीक नहीं होते हैं तो हमारे पास रिजर्व खिलाड़ी भी हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।