विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जोफ्रा आर्चर की इंग्लैंड टीम में एंट्री, इन 2 खिलाड़ियों के साथ खेलेंगे World Cup 2019

By Vikash GaurEdited By:
Published: Tue, 21 May 2019 02:34 PM (IST)

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की इंग्लैंड टीम में वर्ल्ड कप के लिए एंट्री हो गई है। World Cup 2019 के लिए इंग्लैंड ने तीन बदलाव किए हैं।

जोफ्रा आर्चर की इंग्लैंड टीम में एंट्री, इन 2 खिलाड़ियों के साथ खेलेंगे World Cup 2019
जोफ्रा आर्चर की इंग्लैंड टीम में एंट्री, इन 2 खिलाड़ियों के साथ खेलेंगे World Cup 2019

नई दिल्ली, जेएनएन। इसी महीने इंग्लैंड के लिए पहला टी20 और वनडे मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को इंग्लैंड टीम में वर्ल्ड कप 2019 के लिए जगह मिल गई है। इंग्लैंड टीम में एंट्री जोफ्रा आर्चर के साथ-साथ दो और खिलाड़ियों की भी एंट्री हुई है। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच में डेब्यू करने वाले जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड के लिए अब वर्ल्ड कप खेलते नज़र आएंगे। जोफ्रा आर्चर के साथ जेम्स विन्स और लियाम डॉसन को भी फाइनल फिफ्टीन में शामिल किया है। 

जोफ्रा आर्चर, जेम्स विंस और लियाम डॉसन को डेविड विली, एलेक्स हेल्स और जो डेनली की जगह टीम में स्थान दिया गया है। इससे पहले आर्चर, विंस और डॉसन का नाम टीम में शामिल नहीं था। IPL के 12वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए दर्जनभर के करीब विकेट चटकाने वाले जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड टीम की जर्सी पहनकर पहले ही मैच में दिखा दिया था कि वे इंग्लैंड में इंग्लैंड के लिए कितने प्रभावी साबित हो सकते हैं। 

बारबाडोस में जन्मे जोफ्रा आर्चर ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने तीन विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा एकमात्र टी20 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 24 वर्षीय जोफ्रा आर्चर दो विकेट चटकाने में कामयाब हुए थे। इसी परफॉर्मेंस को देखते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनको वर्ल्ड कप की 15 सदस्यीय टीम में ICC द्वारा निर्धारित की गई तारीख 23 मई से दो दिन पहले शामिल किया है।

जोफ्रा आर्चर के करियर की बात करें तो उन्होंने पिछले साल आइपीएल में भी डेब्यू किया। राजस्थान के लिए साल 2018 में डेब्यू करने वाले आर्चर अब तक आइपीएल के 21 मैच खेल चुके हैं। इन मैचों में जोफ्रा आर्चर ने 26 विकेट अपने नाम किए हैं। इस साल जोफ्रा आर्चर ने आइपीएल 2019 के कुल 11 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 11 विकेट चटकाए। 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले जोफ्रा आर्चर बारबाडोस में पैदा हुए थे।   

वर्ल्ड कप 2019 के लिए इंग्लैंड की टीम

इयोन मोर्गन(कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरेस्टो, जोस बटलर(विकेटकीपर), टॉम कुरन, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकेट, आदिल रशीद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स और मार्क वुड। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।