विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup 2019: विश्व कप से पहले इस वजह से भारतीय खिलाड़ियों को दी गई आराम करने की सलाह, नहीं होगा यो-यो टेस्ट

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sat, 18 May 2019 03:15 PM (GMT+05:30)

World Cup 2019 विश्व कप से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट नहीं किया जाएगा।

World Cup 2019: विश्व कप से पहले इस वजह से भारतीय खिलाड़ियों को दी गई आराम करने की सलाह, नहीं होगा यो-यो टेस्ट
World Cup 2019: विश्व कप से पहले इस वजह से भारतीय खिलाड़ियों को दी गई आराम करने की सलाह, नहीं होगा यो-यो टेस्ट

 नई दिल्ली, जेएनएन। World Cup 2019 भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप के लिए 22 मई को इंग्लैंड रवाना होना है पर उससे पहले टीम इंडिया इस वक्त क्या कर रही है इसके बारे में जानने की जिज्ञासा हर किसी में है। आइपीएल का ये सीजन 12 मई को ही खत्म हो गया था और कायदे से इसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को विश्व कप के लिए तैयारी में जुट जाना चाहिए था। दुनिया की अन्य टीमों में से इस वक्त कोई वनडे सीरीज खेल रहा है तो कोई कैंप लगाकर वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटा है पर टीम इंडिया इस वक्त मौज-मस्ती कर रही है। यानी टीम के खिलाड़ी इस समय अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। 

सूत्रों की मानें तो टीम इंडिया को 21 मई तक क्रिकेट से दूर रहने को कहा गया है यानी उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। टीम के खिलाड़ियों को सलाह दी गई है कि इंग्लैंड जाने से पहले वो ट्रेनिंग से ब्रेक लें और परिवार व अपने करीबी लोगों के साथ वक्त बिताएं और पूरी तरह से फ्रेश होकर इंग्लैंड जाएं। इस बार विश्व कप खेलने जा रहे 15 खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट भी नहीं किया जाएगा। इसके पीछे वजह ये बताई जा रही है कि आइपीएल 12 मई को ही खत्म हुआ है और इसके दस दिन को बाद खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट लेना कहीं से भी जायज नहीं है क्योंकि इसके लिए प्लेयर्स का फ्रेश होना जरूरी है। 

इस बार विश्व कप की शुरुआत 30 मई से होगा और पहला मैच मेजबान इंग्लैंड व दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। वहीं भारत अपने अभियान की शुरुआत पांच मई को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा। विश्व कप का फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा। इस बार विश्व कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं और इसके प्रबल दावेदार के तौर पर इंग्लैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया को माना जा रहा है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।