विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup 2019: टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, विजय शंकर और ये खिलाड़ी हुआ फिट

By Vikash GaurEdited By:
Published: Tue, 28 May 2019 11:31 AM (IST)

World Cup 2019 बांग्लादेश के खिलाफ आज खेले जाने वाले वार्मअप मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। विजय शंकर और केदार जाधव फिट हो गए हैं।

World Cup 2019: टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, विजय शंकर और ये खिलाड़ी हुआ फिट
World Cup 2019: टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, विजय शंकर और ये खिलाड़ी हुआ फिट

नई दिल्ली, जेएनएन। ICC Cricket World Cup 2019: वर्ल्ड कप 2019 से ठीक पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के अपने अभियान को शुरू करने से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर ये है कि टीम के दो हरफनमौला खिलाड़ी फिट हो गए हैं। इनमें विजय शंकर और केदार जाधव का नाम शामिल है, जो मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे और आखिरी वार्मअप मैच में इंग्लैंड की परिस्थितियों को जानने के लिए मैदान में उतरेंगे।   

पिछले हफ्ते वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड पहुंची टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम में केदार जाधव और विजय शंकर भी शामिल थे। केदार जाधव आइपीएल के दौरान चोटिल हुए थे, जबकि विजय शंकर पहले वार्मअप मैच से एक दिन पहले नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे। लेकिन, बीसीसीआइ द्वारा जारी इंजरी अपडेट के मुताबिक ये दोनों प्लेयर बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेंगे।

केदार जाधव और विजय शंकर को कार्डिफ के मैदान में नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए देखा गया। विजय शंकर का वीडियो तो खुद बीसीसीआइ ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। बता दें कि विजय शंकर नंबर चार के लिए अपनी जगह टीम में बनाने की कोशिश करेंगे क्योंकि कई बल्लेबाज इस क्रम पर खुद को साबित नहीं कर पाए हैं। यही वजह है कि बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग से कुछ ही मैचों में अपनी छाप छोड़ने वाले इस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, पहले अभ्यास मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों 6 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। पहले मैच में केदार जाधव और विजय शंकर दोनों ही नहीं खेल पाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले केदार जाधव को आइपीएल के दौरान कंधे में चोट लगी थी। वहीं, विजय शंकर को प्रैक्टिस सेशन के दौरान खलील अहमद की एक बाउंसर गेंद हाथ में लगी थी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।