विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

EXCLUSIVE: आइसीसी के विरोध के बावजूद 'बलिदान बैज' वाले दस्ताने के साथ ही उतर सकते हैं धौनी

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sat, 08 Jun 2019 08:19 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2019 10:29 AM (IST)

World Cup 2019 दैनिका जागरण को मिली जानकारी के मुताबिक धौनी आइसीसी के विरोध के बावजूद बलिदान बैज वाले दस्ताने के साथ अगले मैच में खेल सकते हैं।

EXCLUSIVE: आइसीसी के विरोध के बावजूद 'बलिदान बैज' वाले दस्ताने के साथ ही उतर सकते हैं धौनी
EXCLUSIVE: आइसीसी के विरोध के बावजूद 'बलिदान बैज' वाले दस्ताने के साथ ही उतर सकते हैं धौनी

अभिषेक त्रिपाठी, लंदन। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और टीम इंडिया रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) को झटका दे सकती है। आइसीसी के विरोध के बावजूद धौनी रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले विश्व कप मैच में पैरा स्पेशल फोर्स के 'बलिदान बैज' वाले लोगो लगे विकेटकीपिंग दस्ताने के साथ ही मैदान में उतर सकते हैं।

बीसीसीआइ के एक शीर्ष अधिकारी ने दैनिक जागरण से कहा कि पूरी भारतीय टीम, बीसीसीआइ के पदाधिकारी और सभी राज्य क्रिकेट संघ इस मामले में धौनी के साथ हैं। उन्हें अगले मैच में उसी दस्ताने के साथ उतरना चाहिए जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहने थे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय इस मामले को सही तरह से नहीं देख पाए। आइसीसी को यह समझ जाना चाहिए कि सितंबर में जब बीसीसीआइ के चुनाव होंगे और सीओए की जगह नया बोर्ड काम करेगा तो उसे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

बोर्ड के अधिकारी ने कहा कि मेरी जानकारी के अनुसार पूरी टीम इंडिया धौनी के साथ है और खिलाड़ी चाहते हैं कि धौनी बलिदान बैज वाले दस्ताने के साथ ही उतरें। हालांकि, इससे इतर विनोद राय ने शनिवार को कहा कि भारतीय टीम इस मामले में आइसीसी के नियमों का पालन करेगी। हम किसी नियम के खिलाफ नहीं जाएंगे। इस मामले में हमारा रुख बिलकुल साफ है। इससे पहले आइसीसी ने धौनी के दस्तानों को लेकर बनी विवाद की स्थिति पर बीसीसीआइ की अपील रद कर दी थी। आइसीसी ने धौनी के बलिदान बैज लगे दस्ताने पहनने को नियम का उल्लंघन मानते हुए कहा कि धौनी के इस तरह के दस्ताने पहनने की इजाजत नहीं है क्योंकि वे नियम के तहत नहीं है। इससे पहले आइसीसी ने बीसीसीआइ की अपील पर कहा था कि धौनी के बलिदान बैज को लेकर पुनर्विचार किया, लेकिन पाया कि यह नियम के तहत नहीं हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।