विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का किया एलान, भारत-पाकिस्तान की इस दिन होगी भिड़ंत

Published: Tue, 24 Feb 2026 04:37 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 24 Feb 2026 04:48 PM (GMT+05:30)

आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शेड्यूल का एलान कर दिया है। वर्ल्ड कप इंग्लैंड की मेजबानी ...और पढ़ें

HighLights

  1. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का एलान

  2. इंग्लैंड में खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप

  3. भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने महिला वर्ल्ड कप 2026 के लिए शेड्यूल का एलान कर दिया है। इस बार वर्ल्ड कप में 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में 6-6 टीमें शामिल हैं, जबकि भारत और पाकिस्तान की टीम को एक बार फिर से एक ही ग्रुप में शामिल किया गया है। अगर भारतीय महिला टीम की बात करें, तो 14 जून को अपने अभियान का आगाज करेगी। पहला मुकाबला ही चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ होगा।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरूआत 12 जून को होगी और इसका फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा। विमेंस वर्ल्ड कप इस बार इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाएगा। इसका पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच एजबेस्टन में खेला जाएगा। तो वहीं फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

संजोग गुप्ता का बयान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल करते हुए आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा, "आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का कार्यक्रम जारी होना वैश्विक स्तर पर होने वाले इस प्रमुख खेल आयोजन की तैयारियों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह आयोजन महिला क्रिकेट में आईसीसी के निरंतर निवेश की कड़ी है। इसमें भागीदारी बढ़ाना, उच्च प्रदर्शन के अवसर प्रदान करना, आयोजन और निर्माण मानकों को बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है। टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि बढ़ाना, मीडिया वितरण को व्यापक बनाना और व्यावसायिक साझेदारियां भी शामिल हैं। इससे दुनिया भर के प्रशंसकों के बीच क्रिकेट का आकर्षण, जुड़ाव और प्रतिष्ठा और भी अधिक बढ़ सके।"

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ग्रुप

ग्रुप-1: भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश नीदरलैंड्स।
ग्रुप-2: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड।

भारत के महिला टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबले

  • भारत बनाम पाकिस्तान - 14 जून (एजबेस्टन)
  • भारत बनाम नीदरलैंड्स - 17 जून (हेडिंग्ले)
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका - 21 जून (ओल्ड ट्रैफर्ड)
  • भारत बनाम बांग्लादेश - 25 जून (ओल्ड ट्रैफर्ड)
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - 28 जून (लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड)

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल

  • इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, एजबेस्टन - शुक्रवार, 12 जून
  • स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड - शनिवार, 13 जून
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड - शनिवार, 13 जून
  • वेस्ट इंडीज बनाम न्यूजीलैंड, हैम्पशायर बाउल - शनिवार, 13 जून
  • बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स, एजबेस्टन - रविवार, 14 जून
  • इंडिया बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन - रविवार, 14 जून
  • न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, हैम्पशायर बाउल - मंगलवार, 16 जून
  • इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल - मंगलवार, 16 जून
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, हेडिंग्ले - बुधवार, 17 जून
  • इंडिया v नीदरलैंड्स, हेडिंग्ले - बुधवार, 17 जून
  • साउथ अफ्रीका v पाकिस्तान, एजबेस्टन - बुधवार, 17 जून
  • वेस्ट इंडीज v स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले - गुरुवार, 18 जून
  • न्यूजीलैंड v आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल - शुक्रवार, 19 जून
  • ऑस्ट्रेलिया v नीदरलैंड्स, हैम्पशायर बाउल - शनिवार, 20 जून
  • पाकिस्तान v बांग्लादेश, हैम्पशायर बाउल - शनिवार, 20 जून
  • इंग्लैंड v स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले - शनिवार, 20 जून
  • वेस्ट इंडीज v श्रीलंका, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड - रविवार, 21 जून
  • साउथ अफ्रीका v इंडिया, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड - रविवार, 21 जून
  • न्यूजीलैंड v स्कॉटलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड - मंगलवार, 23 जून
  • श्रीलंका बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड - मंगलवार, 23 जून
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, हेडिंग्ले - मंगलवार, 23 जून
  • इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज़, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड - बुधवार, 24 जून
  • भारत बनाम बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड - गुरुवार, 25 जून
  • साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड - गुरुवार, 25 जून
  • श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड - शुक्रवार, 26 जून
  • पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड - शनिवार, 27 जून
  • वेस्ट इंडीज बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड - शनिवार, 27 जून
  • इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड, द ओवल - शनिवार, 27 जून
  • साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड - रविवार, 28 जून
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड - रविवार, 28 जून
  • सेमी फाइनल 1, द ओवल - मंगलवार, 30 जून
  • सेमी फाइनल 2, द ओवल - गुरुवार, 2 जुलाई
  • फाइनल, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड - रविवार, 5 जुलाई

यह भी पढ़ें- IND W vs AUS W: स्‍मृति मंधाना ने बीच मैच संभाली कप्‍तानी, चोटिल हरमनप्रीत कौर के बारे में बीसीसीआई ने दी बड़ी अपडेट

यह भी पढ़ें- T20 World Cup Semi Final Scenario: ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में कौन पहुंचेगा? बारिश की उलझन ने सभी टीमों की टेंशन बढ़ाई