विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND W vs AUS W: स्‍मृति मंधाना ने बीच मैच संभाली कप्‍तानी, चोटिल हरमनप्रीत कौर के बारे में बीसीसीआई ने दी बड़ी अपडेट

Published: Tue, 24 Feb 2026 04:15 PM (IST)Updated: Tue, 24 Feb 2026 04:53 PM (IST)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नियमित कप्‍तान हरमनप्रीत कौर चोटिल हो गईं और फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं आईं। ...और पढ़ें

हरमनप्रीत कौर

हरमनप्रीत कौर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नियमित कप्‍तान हरमनप्रीत कौर मंगलवार को पहले वनडे के दौरान चोटिल हो गईं और फील्‍डिंग करने के लिए मैदान पर नहीं लौटीं। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्‍बेन में पहले वनडे में स्‍मृति मंधाना ने हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कमान संभाली।

बीसीसीआई ने भारत की पारी के बाद एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया, 'हरमनप्रीत कौर को बल्‍लेबाजी के दौरान बाएं टखने में चोट लगी। मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर ध्‍यान रख रही है। हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में स्‍मृति मंधाना भारतीय टीम का नेतृत्‍व कर रही हैं।'

 

 

बहरहाल, यह स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि हरमनप्रीत कौर की चोट कितनी गंभीर है और उन्‍हें असल में चोट क्‍या लगी है। भारतीय पारी के 38वें ओवर में कौर को मैदान पर उपचार लेते हुए देखा गया। कौर तब 67 गेंदों में 40 रन बनाकर खेल रही थीं।उन्‍होंने खेलना जारी रखा और 84 गेंदों में तीन चौके की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुईं।

भारत ने कप्‍तान हरमनप्रीत कौर, स्‍मृति मंधाना (58) और काश्‍वी गौतम (43) की पारियों के दम पर 214 रन बनाए। भारत की पारी 48.3 ओवर में ऑलआउट हुई। इसके जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया ने बेथ मुनी (76) और कप्‍तान एलिसा हीली (50) के अर्धशतकों के दम पर 38.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।

ऑस्‍ट्रेलिया ने पहला वनडे 70 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से जीता। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को होबार्ट में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का किया एलान, भारत-पाकिस्तान की एक बार फिर होगी भिड़ंत

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया को लगा डबल झटका, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुईं दो स्टार खिलाड़ी