यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अंडर-23 महिला वनडे चैलेंजर ट्रॉफी के लिए महिला टीम घोषित
बीसीसीआइ के अनुसार अखिल भारतीय महिला चयन समिति की बैठक के बाद टीमों का चयन किया गया। चयन समिति ने प्रत्येक टीम में 13 खिलाडि़यों का चयन किया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। हर्लीन देओल, दिव्यदर्शिनी और देविका वैद्य रांची में 20 से 24 अप्रैल तक खेली जाने वाली अंडर-23 महिला वनडे चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रमश: इंडिया रेड, इंडिया ग्रीन और इंडिया ब्लू टीम की अगुआई करेंगी।
बीसीसीआइ के अनुसार, अखिल भारतीय महिला चयन समिति की बैठक के बाद टीमों का चयन किया गया। चयन समिति ने प्रत्येक टीम में 13 खिलाडि़यों का चयन किया है।
टीमें इस प्रकार हैं :
इंडिया रेड : हर्लीन देओल (कप्तान), आर कल्पना, एस मेघना, रिद्धिमा अग्रवाल, रूजू साहा, तेजल हस्बनीस, सीएच झांसीलक्ष्मी, रेणुका चौधरी, तेजस्विनी दुरगाड, अरुंधति रेड्डी, शांति कुमारी, देवयानी प्रसाद और सुमन मीना।
इंडिया ग्रीन : दिव्यदर्शिनी (कप्तान), शिवाली शिंदे, प्रिया पूनिया, यास्तिका भाटिया, आयुषी गर्ग, दृश्या आइवी, एकता सिंह, राधा यादव, राशी कनौजिया, मनाली दक्षिणी, रेणुका सिंह, अक्षया ए और एस अनुषा।
इंडिया ब्लू : देविका वैद्य (कप्तान), नुजहत परवीन, शेफाली वर्मा, सिमरन, तनुश्री सरकार, प्रतिवा राणा, मीनू मणि, तनुजा कंवर, सी प्रत्यूषा, सिमरन दिल बहादुर, क्षमा सिंह, रुषाली भगत और इंद्राणी राय।