विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MI vs LSG: क्या लखनऊ के खिलाफ उतरेंगे रोहित शर्मा? एक वीडियो से बढ़ी फैंस की बेचैनी

Published: Mon, 04 May 2026 05:04 PM (IST)

रोहित शर्मा लंबे समय से मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं है और इसका कारण उनकी चोट है। अब ...और पढ़ें

रोहित शर्मा की वापसी पर फैंस की नजरें

रोहित शर्मा की वापसी पर फैंस की नजरें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा बीते पांच मैचों से टीम से बाहर चल रहे हैं। इसका कारण उनकी चोट है। फैंस को इंतजार है कि वह कब मैदान पर वापसी करेंगे। इसी बीच उनकी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो जारी किया है जिससे फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मुंबई ने अपने सोशल मीडिया पर ट्रेनिंग का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें रोहित शर्मा अभ्यास करते हुए दिखाई दे रहे है। इसी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि आज यानी चार मई को रोहित वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में वापसी कर सकते हैं।

अंत तक लड़ेंगे

मुंबई ने जो वीडियो पोस्ट किया है जिसमें रोहित सीढ़ियों से उतरते हुए ग्राउंड पर आते दिख रहे हैं। इसमें वह कड़ा अभ्यास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह फिटनेस ड्रील कर रहे हैं तो वहीं नेट्स पर बल्लेबाजी का भी जमकर अभ्यास कर रहे हैं। इस दौरान रोहित पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं। इस वीडियो का फ्रेंचाइजी ने कैप्शन दिया है, "हम अंत तक लड़ेंगे।"

वहीं क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो फ्रेंचाइजी ने वापसी को लेकर फैसला रोहित के ऊपर ही छोड़ दिया है। फ्रेंचाइजी ने रोहित को ये स्वतंत्रता दी है कि वह इस बात का फैसला करें कि उन्हें कब मैदान पर वापसी करनी है।

 

मुंबई को हो सकता है फायदा

रोहित की वापसी मुंबई के लिए संजीवनी का काम कर सकती है। इस समय पांच बार की चैंपियन अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। उसने नौ मैचों में से दो में जीत हासिल की है तो वहीं सात में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए उसे यहां से हर मैच में जीत चाहिए।

मुंबई का टॉप ऑर्डर अभी तक असरदार साबित नहीं हुआ है। ऐसे में अगर रोहित आते हैं तो एक पॉजिटिव बदलाव की उम्मीद दिख सकती है। अगर रोहित का बल्ला चल गया तो फिर मुंबई के लिए आगे की राह थोड़ी आसान हो सकती है।

यह भी पढ़ें- MI vs LSG मैच से पहले Sachin Tendulkar का बड़ा दिल, लखनऊ के खिलाड़ियों का बनाया दिन- VIDEO

यह भी पढ़ें- दिल्ली और चेन्नई के बीच IPL का महामुकाबला कल, कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट; एडवाइजरी जारी