विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो क्या टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को सपोर्ट करेंगे हरभजन, जानिए क्या है सच्चाई

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Mon, 03 Dec 2018 07:55 PM (GMT+05:30)

हरभजन सिंह ने कहा कि ये सब कुछ बंद करो और भारत के लिए भारत के लिए चीयर करो।

तो क्या टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को सपोर्ट करेंगे हरभजन, जानिए क्या है सच्चाई
तो क्या टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को सपोर्ट करेंगे हरभजन, जानिए क्या है सच्चाई

 नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया के जरिए किसी भी व्यक्ति की छवि बनाई या फिर घूमिल की जा सकती है। सोशल मीडिया पर फैली बात की सच्चाई का जब तक पता चलता है तब तक काफी देर हो चुकी होती है और वो संदेश अपना काम कर जाती है। इस बार सोशल मीडिया का इस्तेमाल भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह के खिलाफ किया गया है जिससे उनकी धवि को गहरा धक्का लगा है। दरअसल एक फर्जी बयान सोशल मीडिया पर अपलोड की गई है वो काफी वायरल हो रही है। 

ये फर्जी बयान है टर्बनेटर हरभजन सिंह का जिसमें वो कह रहे हैं कि अगर टीम इंडिया में रोहित को नहीं चुना गया तो मैं ऑस्ट्रेलिया को सपोर्ट करूंगा। हरभजन सिंह के नाम से इस बयान को रोहित शर्मी की तस्वीर पर लिखा गया है। 

जब हरभजन सिंह को इस बयान के बारे में पता चला तो इसके बारे में उन्होंने ट्विटर पर जानकारी दी। उन्होंने फर्जी बयान को फोटो शेयर करते हुए लिखा कि फेक सोशल मीडिया! मुझे नहीं मालूम ये लोग कौन हैं और कैसे ऐसे मूर्खतापूर्ण बयान फैला रहे हैं। ये सब कुछ बंद करो और भारत के लिए भारत के लिए चीयर करो। गौरतलब है कि छह दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाएगा।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।