IND vs AFG: वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर, अब कौन लेगा उनकी जगह? इन दो खिलाड़ियों में है असली जंग
भारतीय टीम के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो ...और पढ़ें

वरुण चक्रवर्ती हुए चोटिल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को उस समय तगड़ा झटका लग गया जब टी20 में उसके अहम स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए। वरुण को पहले मैच में चोट लगी जिसके चलते वह अब सीरीज में नहीं खेलेंगे। ऐसे में सवाल ये है कि आज होने वाले दूसरे टी20 मैच में उनकी जगह कौन लेगा?
वरुण ने रविवार को खेले गए मैच में अपने कोटे के पूरे चार ओवर किए थे और 16 रन देकर एक विकेट लिया था। इस मैच के बाद उन्हें परेशानी हुई और वह सीरीज से बाहर हो गए। हालांकि, उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं बताई जा रही है और वह एशियन गेम्स के लिए जाने वाली टीम का हिस्सा होंगे।
कौन लेगा जगह?
बीसीसीआई ने अभी तक टीम में उनके रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है। हालांकि, जहां तक प्लेइंग-11 की बात है तो उनकी जगह लेने के दो दावेदार हैं। पहले मैच में बेंच पर बैठे रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर। विश्नोई जिम्बाब्वे दौरे पर भी वरुण के रिप्लेसमेंट के तौर पर गए थे और इस लेग स्पिनर ने वहां तीनों मैच खेले थे। उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए थे। बाकी दो मैचों में भी उनका नाम सबसे आगे है।
हालांकि, सुंदर के आने से टीम की बल्लेबाजी को गहराई मिलेगी, लेकिन बतौर स्पिनर वह बिश्नोई से पीछे हैं। गंभीर ने सुंदर को कई बार मौके दिए हैं और बाकी दो मैचों में भी बिश्नोई के ऊपर उन्हें तरजीह दी जाए तो हैरानी नहीं होगी।
बिश्नोई हैं सही विकल्प
देखा जाए तो बिश्नोई ही वरुण के सही विकल्प दिख रहे हैं। हां, वह बेशक वरुण की तरह मिस्ट्री क्रिएट नहीं करते हैं लेकिन उनकी गेंदों को खेलना आसान नहीं रहता है। बिश्नोई बाकी स्पिनरों की तरह थोड़ी तेज रफ्तार में गेंद फेंकते हैं जिससे बल्लेबाज को कम समय मिलता है। उनकी गुगली काफी प्रभावी है जो बल्लेबाजों के समझ में नहीं आती है। ऐसे में बिश्नोई, चोटिल वरुण के लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट के तौर पर सबसे सही विकल्प हैं।
