विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं उमा काशवी? सिर्फ 15 साल की उम्र में WPL का बनीं हिस्सा; 24 शतक के साथ ठोक चुकी हैं 13000 से ज्यादा रन

Published: Thu, 29 Oct 2026 11:22 AM (IST)

युवा ऑलराउंडर उमा काशवी 15 साल की उम्र में WPL का हिस्सा बनने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं हैं। काशवी को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया।

उमा काशवी

उमा काशवी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 15 साल की उम्र में उमा काशवी को विमंस प्रीमियर लीग (WPL) में मौका मिला है। वो डब्ल्यूपीएल का हिस्सा बनने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनी हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें बुधवार को कोच्चि में हुए ऑक्शन में 10 लाख रुपये में खरीदा।

कर्नाटक से आने वाली काशवी कांदिकुप्पा, जिन्हें उमा काशवी के नाम से भी जाना जाता है। इस युवा ऑलराउंडर का जन्म 9 अप्रैल 2011 को हुआ था।

काशवी ने इस दौरान हरियाणा की दीया यादव का रिकॉर्ड तोड़ा। दीया को दिल्ली ने पिछले साल अपनी टीम में शामिल किया था, तब वो सिर्फ 16 साल की थी।

उमा काशवी ठोक चुकी हैं 24 शतक

काशवी दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं और वो ऑफ स्पिन गेंदबाजी करती हैं। हाल ही में वो बीसीसीआई के महिला अंडर-15 वनडे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन की वजह से चर्चा में आ गई थीं। उन्होंने तीन शतक और एक अर्धशतक की मदद से 516 रन ठोके।

इस दौरान काशवी का औसत 172 का रहा। डेक्कन हेराल्ड के मुताबिक कर्नाटक के लिए वो 530 से ज्यादा मैच खेल चुकी हैं, जिसमें उन्होंने 68 अर्धशतक और 24 शतक की बदौलत 13000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

काशवी कर्नाटक के अंडर-15 टीम की कप्तानी कर चुके हैं। इसके अलावा, वो महारानी ट्रॉफी में बेंगलुरू ब्लास्टर्स की भी कप्तानी कर चुकी हैं। उन्होंने टीम के साथ विमंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी जीती है।

काशवी विमेंस लीग टाइटल भी जीत चुकी हैं। वहीं विमंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में उन्होंने टीम के साथ सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है।

साढ़े सात साल की उम्र में शुरू किया क्रिकेट का सफर

काशवी ने सिर्फ साढे़ सात साल की उम्र में क्रिकेट का सफर शुरू किया था, जब उन्होंने अपने घर के पास एक एकेडमी ज्वाइन की। शुरुआत में उन्होंने अपने फिटनेस पर काम किया।

इसके बाद उन्होंने नाईस एकेडमी का हाथ थामा, जहां उन्हें ज्यादा मौके मिले। काशवी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ भी ट्रेनिंग कर चुकी हैं। अब वो आरसीबी के खिलाफ खेलते हुए दिख सकती हैं।

WPL 2027 के लिए दिल्ली का पूरा स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स, निकी प्रसाद, किरण नवगिरे, लौरा वोलवार्ड, दीपा यादव, ममता मदिवाला, नजमा खान, उमा काशवी, शेफाली वर्मा, मारिजान कप्प, लुसी हैमिल्टन, चिनेल हेनरी, एनाबल सदरलैंड, कर्सटी गॉर्डन, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, मिन्नू मणि।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: चौथे मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज सीरीज से बाहर; रिप्लेसमेंट का हुआ एलान

यह भी पढ़ें- सौरव गांगुली पर जब लगा था घमंडी होने का आरोप, कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन के साथ हुआ था बड़ा विवाद