रोहित शर्मा की जगह टीम में आने के ये भी हैं दावेदार, यशस्वी जायसवाल नहीं हैं लाइन में अकेले
रोहित शर्मा का टीम इंडिया से बाहर जाना लगभग तय हो गया है। लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाने ...और पढ़ें

रोहित शर्मा का करियर खत्म होने की कगार पर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में बदलाव के दौर की आहट सुनाई दे रही है। ये आहट है रोहित शर्मा के बाहर जाने की। बीती रात जब कार्डिफ में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे खेला जा रहा था तभी अचानक से बात उठी की रोहित शर्मा का करियर खत्म होने वाला है। साथ ही ये सवाल भी उठा कि रोहित जाते हैं तो फिर टीम में उनकी जगह ओपनर कौन आएगा?
रोहित शर्मा का फॉर्म इस समय अच्छा नहीं चल रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ वह फेल रहे तो वहीं इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो वनडे में भी उनका बल्ला नहीं चला। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने उनको साफ कह दिया है कि वह वनडे वर्ल्ड कप की उनकी स्कीम में नहीं हैं। लॉर्ड्स में 19 जुलाई को खेला जाने वाला तीसरा वनडे उनका आखिरी मैच हो सकता है। आइए जानते हैं कि रोहित जाते हैं तो फिर कौन उनका स्थान ले सकता है?
ये हैं तीन दावेदार
यशस्वी जायसवाल
रोहित का स्थान लेने की रेस में सबसे आगे जिस खिलाड़ी का नाम है वो हैं यशस्वी जायसवाल। यशस्वी टीम सेटअप का हिस्सा हैं और टेस्ट में लगातार टीम के साथ हैं। उनको साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ मौका दिया गया था और दोनों सीरीजों में उन्होंने शतक जमाया था। उनके पास प्रतिभा है तीनों फॉर्मेट खेलने की और वह तूफानी बैटिंग के साथ-साथ विकेट पर टिकना भी जानते हैं। वनडे में इसी तरह के बल्लेबाज की जरूरत है। इसलिए सबसे ज्यादा चांस अगर किसी का है तो वह यशस्वी हैं।
ईशान किशन
लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बाद घरेलू क्रिकेट में शानदार खेल दिखा वापसी करने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को इस रेस में नकारा नहीं जा सकता। इसके कुछ कारण हैं। अभी टीम में विकेटकीपर केएल राहुल हैं जो मेकशिफ्ट कीपर हैं। ईशान आते हैं तो वह पेशेवर कीपर होंगे। वहीं कप्तान गिल और ईशान की दोस्ती भी अच्छी है और दोनों साथ में भी काफी खेले हैं। ऐसे में ओपनिंग जोड़ी में अच्छा काम कर सकते हैं। ईशान ओपनर ही हैं और वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक तक जमा चुके हैं।
अभिषेक शर्मा
तीसरा नाम है अभिषेक शर्मा का। टी20 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कहर बरपाने वाले अभिषेक को वनडे में भी आजमाया जा सकता है। एक छोर पर गिल पारी को आगे बढ़ाएंगे तो अभिषेक गेंदबाजों की हालत खराब करने का काम कर सकते हैं। अभिषेक भी भारत के पास अच्छा विकल्प हैं।
