विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांग्लादेश की टीम को सिर्फ 46 रन पर समेट दिया विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज ने

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sat, 10 Nov 2018 05:31 PM (IST)

टी 20 विश्व कप के पहले ही मैच में बांग्लादेश को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा।

बांग्लादेश की टीम को सिर्फ 46 रन पर समेट दिया विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज ने
बांग्लादेश की टीम को सिर्फ 46 रन पर समेट दिया विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज ने

 नई दिल्ली, जेएनएन। महिला टी 20 विश्व कप 2018 के लीग मुकाबले में मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश की टीम को सिर्फ 46 रन पर ऑल आउट कर दिया और 60 रन से जीत दर्ज कर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 106 रन बनाए। इसके जबाव में बांग्लादेश की टीम 14.4 ओवर में 46 रन पर ऑल आउट हो गई। 

इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की फैसला किया। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए चैंपियन इंडीज की टीम को 106 रन ही बनाने दिए। वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा स्कोर केसिका ए नाइट (32) और स्टेफनि टेलर (29) ने बनाए। टीम की अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाईं। बांग्लादेश की तरफ से जहांआरा आलम ने तीन, रुमाना अहमद ने दो जबकि सलमा खातून और खादिजा तुल कुरबा ने एक-एक विकेट चटकाए। 

दूसरी पारी में जीत के लिए 107 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम वेस्टइंडीज की गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से धराशाई हो गई। टीम की कोई भी बल्लेबाज 10 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकीं। इंडीज की तरफ से डेंड्रा डॉटिन ने पांच विकेट लेकर बांग्लादेश के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। इसके अलावा सेलमन ने दो जबकि टेलर और फ्लेचर ने एक-एक विकेट लिए। बांग्लादेश की टीम 46 पर ऑल आउट हो गई और उसे पहले ही मैच में हार मिली। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।