विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हमने वेस्टइंडीज से मिली हार का बदला ले लिया : शाकिब अल हसन

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Mon, 03 Dec 2018 08:20 PM (GMT+05:30)

बांग्लादेश की टीम ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट मैच में तीन दिनों के अंदर हराकर पारी से अपनी पहली जीत दर्ज करके साथ ही सीरीज 2-0 से क्लीन स्वीप की।

हमने वेस्टइंडीज से मिली हार का बदला ले लिया : शाकिब अल हसन
हमने वेस्टइंडीज से मिली हार का बदला ले लिया : शाकिब अल हसन

ढाका, प्रेट्र। बांग्लादेश टीम के टेस्ट कप्तान शाकिब अल हसन वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर खुश है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने इस साल वेस्टइंडीज में मिली हार का बदला ले लिया है। 

गौरतलब है कि बांग्लादेश की टीम ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट मैच में तीन दिनों के अंदर हराकर पारी से अपनी पहली जीत दर्ज करके साथ ही सीरीज 2-0 से क्लीन स्वीप की। शाकिब ने कहा कि वेस्टइंडीज में मिली करारी शिकस्त के बाद मुझे टीम से ऐसी ही प्रतिक्रिया की उम्मीद थी। मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज दौरे पर टीम में जो भी खिलाड़ी थे,उन्होंने वैसे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की थी। इसलिए वे इस सीरीज (घरेलू) में कुछ करना चाहते थे ताकि प्रशंसकों को हमारी काबिलियत पर शक ना हो। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह काफी चुनौतीपूर्ण सीरीज थी। मुझे हर खिलाड़ी से अतिरिक्त प्रयास की उम्मीद थी। वेस्टइंडीज में हमने सीरीज गंवाई थी और इसके बाद हम पर खुद को साबित करने का ज्यादा दबाव था। 

इस टेस्ट सीरीज के दौरान बांग्लादेश के चार स्पिनर शाकिब अल हसन, मेंहदी हसन, तइजुल इस्लाम व नईम हसन ने कुल 40 विकेट लिए। बांग्लादेश ने अपने स्पिन गेंदबाजों की मदद से वेस्टइंडीज पर दोनों टेस्ट मैचों में आसान जीत दर्ज की। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।