विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs WI: कमजोर वेस्टइंडीज को एक और झटका, अब ये तूफानी ओपनर हुआ बाहर

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Wed, 17 Oct 2018 05:37 PM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 09:45 AM (IST)

वनडे सीरीज में ना तो क्रिस गेल है और ना ही पोलार्ड।

IND vs WI: कमजोर वेस्टइंडीज को एक और झटका, अब ये तूफानी ओपनर हुआ बाहर
IND vs WI: कमजोर वेस्टइंडीज को एक और झटका, अब ये तूफानी ओपनर हुआ बाहर

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में करारी हार झेलने वाली वेस्टइंडीज टीम को वनडे और टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के तूफानी ओपनर एविन लुइस वे सीमित ओवर की सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है।

इसके पीछे उन्होंने व्यक्तिगत कारण बताया है। वेस्टइंडीज के लिए बड़ा झटका इसलिए भी है क्योंकि लुइस का भारत के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा है और उन्हें आइपीएल में खेलने का भी अनुभव है। लुइस की जगह कायरन पॉवेल को वनडे में और निकोलस पूरन को टी 20 टीम में शामिल किया गया है. 

वनडे सीरीज में ना तो क्रिस गेल है और ना ही पोलार्ड। अब लुइस के बाहर हो जाने की वजह से विडिंज टीम और भी कमजोर लग रही है। लुइस के अलावा टीम मैनेजमेंट अलजारी जोसेफ की चोट के कारण भी परेशान है इसी वजह से उन्होंने ओबेद मैककॉय को उनके रिकवर के तौर पर टीम में शामिल किया है। 

लुइस ने वेस्टइंडीज की तरफ से 34 वनडे में 32 से ज्यादा की औसत से 1010 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए। वहीं टी-20 करियर की बात करे तो इस बल्लेबाज ने 17 मैचों में करीब 33 की औसत से 529 रन बनाए है। टी-20 क्रिकेट में उनके नाम 2 शतक दर्ज है।

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की वनडे टीम- जेसन होल्डर (कप्तान), फैबियन एलन, सुनील एम्ब्रिस, देवेंद्र बिशू, चंदरपॉल हेमराज, शिमोन हेटमायर, शाइ होप, ओबेद मैककॉय, एश्ले नर्स, किमो पॉल, कायरन पॉवेल, रोवमन पॉवेल, केमर रोच, मार्लन सैमुअल्स, ओशैन थॉमस

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की टी- 20 टीम- कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), फैबियन एलन, डैरेन ब्रावो, शिमोन हेटमायर, ओबेड मैककॉय, एश्ले नर्स, किमो पॉल, खैरी पियरे, कायरन पोलार्ड, निकोलस पूरन, रोवमन पॉवेल, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, ओशैन थॉमस

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।