विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर्फ एक अभ्यास मैच के दम पर वेस्टइंडीज परखेगा अपनी तैयारियों को

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 28 Sep 2018 06:57 PM (IST)Updated: Sat, 29 Sep 2018 09:23 AM (IST)

वेस्टइंडीज को बोर्ड एकादश के खिलाफ एक अभ्यास मैच खेलना है।

सिर्फ एक अभ्यास मैच के दम पर वेस्टइंडीज परखेगा अपनी तैयारियों को
सिर्फ एक अभ्यास मैच के दम पर वेस्टइंडीज परखेगा अपनी तैयारियों को

वडोदरा, प्रेट्र। भारत दौरे पर तैयारी का पर्याप्त मौका नहीं मिलने के बावजूद वेस्टइंडीज दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय अभ्यास मैच में परिस्थितियों से अच्छी तरह सामंजस्य बिठाने की कोशिश करेगा। विंडीज की टीम भारत दौरे पर 10 सितंबर को ही आना चाहती थी लेकिन दो टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरे से पहले बुधवार को यहां पहुंची है। बीसीसीआइ ने घरेलू सत्र के कारण कैरेबियाई टीम को अभ्यास के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने में असमर्थता जाहिर की थी जिसके बाद उन्हें दुबई के आइसीसी ग्लोबल अकादमी में अभ्यास करना प़़डा।

वेस्टइंडीज की टीम पहले दो मैचों की टेस्ट सीरीज और उसके बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इसके बाद दोनों देशों के बीच टी-20 सीरीज खेली जाएगी।  भ्यास मैच में मेहमान टीम को तेज गेंदबाज केमार रोच की कमी खलेगी जो परिवार के किसी सदस्य के निधन के कारण बारबाडोस चले गए हैं। वह टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम से जुड़ेंगे। बोर्ड एकादश की टीम में फॉर्म में चल रहे मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, अंकित बावने और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण करने वाले हनुमा विहारी जैसे युवा खिलाड़ी शामिल हैं। इस टीम की अगुवाई मध्यक्रम के बल्लेबाज करण नायर करेंगे।

वेस्टइंडीज की टीम-

जेसन होल्डर (कप्तान), सुनील अंबरीश, देवेंद्र बिशू, क्रेग ब्रेथवेट, रोस्टन चेज, शेन डोरिच, शैनन गैब्रियल, जेमार हैमिल्टल, शिमरोन हेट्मायर, शाई होप, अल्जार्री जोसेप, कीमो पाल, कीरोन पॉवेल, जोमेल वार्रिकन।

बोर्ड एकादश-

मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी, करण नायर (कप्तान), श्रेयस अय्यर, अंकित बावने, ईशान किशन (विकेटकीपर), जलज सक्सेना, सौरव कुमार, बासिल थंपी, आवेश खान, के विगनेश, ईशान पोरेल।  

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।