विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC Cricket World Cup 2019: वेस्टइंडीज टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह, रसेल की वापसी

By Vikash GaurEdited By:
Published: Wed, 24 Apr 2019 11:28 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 03:16 PM (IST)

West Indies Squad for World cup 2019 बुधवार की रात वर्ल्ड कप 2019 के लिए वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम का एलान हो गया है।

ICC Cricket World Cup 2019: वेस्टइंडीज टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह, रसेल की वापसी
ICC Cricket World Cup 2019: वेस्टइंडीज टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह, रसेल की वापसी

नई दिल्ली, जेएनएन। West Indies Squad for World cup 2019: बुधवार की रात वर्ल्ड कप 2019 (ICC WORLD CUP 2019) के लिए वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम का एलान हो गया। विंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अपनी धाकड़ टीम को इंग्लैंड भेजने के लिए मन बना लिया है, जिसमें क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर और डैरेन ब्रावो जैसे नाम शामिल हैं। वर्ल्ड कप 2019 के लिए वेस्टइंडीज टीम की कमान जेसन होल्डर के हाथों में है।

रसेल को आइपीएल से हुआ फायदा

इस टीम में IPL 2019 में कोलकाता के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे आंद्रे रसेल की वापसी हुई है। रसेल ने आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ जुलाई 2018 में एकदिवसीय क्रिकेट खेला था। हालांकि, उन्हें फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन चोट की वजह से वे इस सीरीज से बाहर हो गए। इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने IPL 2019  में अब तक 10 मैचों में 217.77 के स्ट्राइक-रेट और 65.33 की औसत से 392 रन बनाए हैं।

रसेल के अलावा, तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल और शेनन गैब्रेल की भी वापसी हुई है। दोनों ही गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ प्रतिबंध के कारण नहीं खेल सके थे। इनके अलावा टीम में तेज गेंदबाज के तौर पर केमार रोच और ओशेन थोमस को भी जगह मिली है। निकोलस पूरन को विकेटकीपर के तौ पर टी में शामिल किया गया है। शाई होप उनके बैक-अप विकेटकीपर होंगे।

बल्लेबाजी की कमान गेल और डैरेन ब्रावो के हाथ में 

बल्लेबाजी की कमान अनुभवी सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल और डैरेन ब्रावो के हाथों में होगी। 39 साल के गेल इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पांच मैचों में 106 की औसत से रन बनाए थे। गेल ने वनडे में अबतक 38.16 की औसत से 519 रन बनाए हैं। इसमें 25 शतक और 51 अर्धशतक शामिल हैं। इनके अलावा टीम में बल्लेबाज के तौर पर बाएं हाथ के बल्लेबाज एविन लुईस, शेल्डॉन कॉटरेल और शिमरोन हेटमायर को भी टीम में जगह मिली है। गेल के साथ लुईस ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ऑलराउंडर्स पर नजर

ऑलराउंडर के तौर पर टीम में कप्तान जेसन होल्डर, कार्लोस ब्रैथवेट और आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ी टीम में हैं।ऑलराउंडर्स की रैंकिंग की बात करें तो होल्डर और  ब्रैथवेट दोनों नंबर छह पर काबिज हैं। 

पोलार्ड और नरेन को नहीं मिली जगह

IPL 2019 में शानदार प्रदर्शन के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि कीरोन पोलार्ड को विश्व टीम में जगह मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पोलार्ड ने इस साल आइपीएल में 10 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 175.67 की औसत से 195 रन बनाए हैं। इसके अलावा स्पिनर सुनील नरेन की भी टीम में वापसी नहीं हुई है। 

वर्ल्ड कप के लिए वेस्ट इंडीज टीम

जेसन होल्डर(कप्तान), क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, एश्ले नर्स, कार्लोस ब्रैथवेट, डेरेन ब्रावो, ईवन लुईस, फैबिएन एलेन, केमार रोच, निकोलस पूरन(विकेटकीपर), ओशेन थोमस, शाइ होप, शेनन गैब्रेल, शेल्डॉन कॉटरेल और शिमरोन हेटमायर।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।