विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वेस्टइंडीज़ का एलान, निक पोथास को बनाया गया टीम का अंतरिम कोच

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Tue, 20 Nov 2018 12:11 PM (GMT+05:30)

बांग्लादेश के साथ वेस्टइंडीज की टीम टेस्ट सीरीज खेलेगी और इसका पहला मैच दोनों टीमों के बीच 22 नवंबर से खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज़ का एलान, निक पोथास को बनाया गया टीम का अंतरिम कोच
वेस्टइंडीज़ का एलान, निक पोथास को बनाया गया टीम का अंतरिम कोच

एंटीगा, जेएनएन। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी निक पोथास को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का अंतरिम कोच नियुक्त किया गया है। पोथास को बांग्लादेश दौरे के लिए टीम का अंतरिम कोच बनाया गया है। वह स्टुअर्ट लॉ का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद का कार्यभार संभालेंगे।

वेस्टइंडीज को आशा है कि पोथास के मार्गदर्शन में बांग्लादेश दौरे में टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। वह पहले वेस्टइंडीज टीम के गेंदबाजी कोच थे। इससे पहले निक श्रींलंका की टीम के साथ भी बतौर कोच रह चुके हैं।

क्रिकेट वेस्टइंडीज के निदेशक जिमी एडम्स ने कहा, 'वेस्टइंडीज टीम की निरंतरता को बनाए रखने के लिए पोथास को इस दौरे पर टीम का कार्यभार सौंपना जरूरी था, ताकि वह आगे अच्छा प्रदर्शन कर सकारात्मक परिणाम हासिल करे।'

इस पर पोथास ने कहा, 'वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया जाना सम्मान की बात है। बांग्लादेश सीरीज एक कड़ी चुनौती होगी और हम इसका इंतजार कर रहे हैं।'

बांग्लादेश के साथ वेस्टइंडीज की टीम टेस्ट सीरीज खेलेगी और इसका पहला मैच दोनों टीमों के बीच 22 नवंबर से खेला जाएगा।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।