विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WC 2019: 15 खिलाड़ियों के अलावा ये चार खिलाड़ी भी टीम के साथ जाएंगे इंग्लैंड

By Rajat SinghEdited By:
Published: Tue, 16 Apr 2019 10:39 AM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 10:43 AM (IST)

15 सदस्यीय दल के अलावा चार पेसर भी भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड जाएंगे। खलील अहमद आवेश खान दीपक चाहर और नवदीप सैनी को नेट अभ्यास कराने के लिए इंग्लैंड भेजा जाएगा।

WC 2019: 15 खिलाड़ियों के अलावा ये चार खिलाड़ी भी टीम के साथ जाएंगे इंग्लैंड
WC 2019: 15 खिलाड़ियों के अलावा ये चार खिलाड़ी भी टीम के साथ जाएंगे इंग्लैंड

मुंबई, पीटीआइ। इग्लैंड में खेले जाने वाले विश्वकप (World Cup) 2019 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की जा चुकी है। इन 15 खिलाड़ियों के अलावा चार पेसर भी भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड जाएंगे। खलील अहमद, आवेश खान, दीपक चाहर और नवदीप सैनी को नेट अभ्यास कराने के लिए इग्लैंड भेजा जाएगा। BCCI ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। BCCI ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, 'ये खिलाड़ी विश्व कप की तैयारी में भारतीय टीम की सहायता करेंगे।' सोमवार को इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चयनकर्ता एम एस के प्रसाद के नेतृत्व में विश्वकप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई।

टीम के साथ जान वाले ये चारों गेंदबाज फिलहाल आइपीएल (IPL) में अलग-अलग फ्रेंचाइजी के साथ खेल रहे हैं। सैनी ने बैंगलोर के लिए खेलते हुए अपनी स्पीड से सबको प्रभावित किया। वहीं, चाहर ने चेन्नई के लिए शुरुआत के ओवरों में बेहतरीन बॉलिंग की है। दीपक के नाम इस आइपीएल में 10 विकेट भी दर्ज हैं। खलील और आवेश के पास अच्छी स्पीड है, जिसका फायदा टीम इंडिया को नेट प्रैक्टिस के दौरान मिलेगा। हालांकि, इन दोनों ने इस आइपीएल में ज्यादा कुछ नहीं किया है। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी- अपनी टीम दिल्ली और हैदराबाद के लिए एक-एक मैच खेलें हैं।

विश्व कप के लिए टीम इंडिया-

रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, विजय शंकर।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।