विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कमाल की फिटनेस है रिषभ पंत की, मैदान पर उनके ये मूव्स देखकर दंग रह जाएंगे आप !

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 04 Jan 2019 01:57 PM (IST)

रिषभ पंत की फिटनेस कमाल की है जिसका परिचय उन्होंने सिडनी टेस्ट मैच के दौरान दिया।

कमाल की फिटनेस है रिषभ पंत की, मैदान पर उनके ये मूव्स देखकर दंग रह जाएंगे आप !
कमाल की फिटनेस है रिषभ पंत की, मैदान पर उनके ये मूव्स देखकर दंग रह जाएंगे आप !

 नई दिल्ली, जेएनएन। सिडनी टेस्ट मैच में पुजारा की शतकीय पारी में सबका दिल जीता तो टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत की बल्लेबाजी ने महफिल लूट ली। अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से उन्होंने सबको दंग तो किया ही लेकिन खेल के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने मैदान पर ऐसे मूव्स दिखाए की सब हैरान रह गए। रिषभ के इस स्टंट को देखकर इस बात का अंदाजा साफ तौर पर लगाया जा सकता है कि वो कितने फिट हैं। 

चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ड्रिंक ब्रेक के दौरान रिषभ पंत ने एरोबेटिक किक अप मूव्स का प्रदर्शन किया और उनका ये वीडियो वायरल हो गया जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। 21 वर्ष के रिषभ पंत ने जिस तरह के किक अप मूव्स दिखाए उससे सबको WWE सुपर स्टार शॉन माइकल की याद दिला दी जो इसके लिए विख्यात थे। 

पंत ने चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 159 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया। इस शतक के साथ वो भारत के पहले ऐसे विकेटकीपर बन गए जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में कंगारू टीम के खिलाफ शतक लगाया हो। इसके अलावा वो पहले ऐसे भारतीय विकेटकीपर भी बन गए जिन्होंने विकेटकीपर के तौर पर एशिया के बाहर दो शतक लगाया हो। उन्होंने पिछले वर्ष इंग्लैंड के खिलाफ भी आखिरी टेस्ट मैच में शतक लगाया था। बल्लेबाजी, विकेट कीपिंग, स्लेजिंग या फिर एरोबेटिक्स मूव्स ऐसा क्या है जो रिषभ नहीं कर सकते।

इस वक्त भारतीय टीम सिडनी टेस्ट में मजबूत स्थिति में है और पुजारा व रिषभ की शतक के दम पर भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 622 रन बनाकर घोषित कर दी थी। इस मैच में पुजारा ने भी शतकीय पारी खेली जबकि मयंक अग्रवाल और जडेजा ने अर्धशतक लगाए। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।