VIDEO: धोनी का खतरनाक स्टंट, फैंस को दी सलाह आप इसकी कोशिश मत करना
धोनी यह स्टंट एक साइकिल पर कर रहे हैं। इस स्टंट में वह एक लॉन में साइकिल पर बैठे हैं और एक लोहे के फ्रेम को अपनी साइकिल से बांध रखा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। एक तरफ टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है तो वही दूसरी तरफ भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने एक स्टंट को लेकर सुर्खियो में है। दरअसल धोनी ने कुछ दिन पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वह एक स्टंट कर रहे हैं।
धोनी यह स्टंट एक साइकिल पर कर रहे हैं। इस स्टंट में वह एक लॉन में साइकिल पर बैठे हैं और एक लोहे के फ्रेम को अपनी साइकिल से बांध रखा है। वीडियो में दिख रहा है कि धीरे धीरे बारिश हो रही है और उन्होंने अपने कानों पर हैडफोन लगा रखा है।
इसके बाद धोनी साइकिल चलाते हैं, इस दौरान उन्होंने अपने मुंह में भी एक रॉड ले रखी है। इसके बाद जैसे ही काले कलर का चश्मा उनकी आंखों के सामने आता है तो वह स्टंट को रोक देते हैं। धोनी का ये वीडियो स्लो मोशन में शूट किया गया है जो दिखने में बेहद प्यारा लग रहा है। धोनी ने ये वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को सलाह भी दी कि इस स्टंट को केवल घर में करें, उन्होंने भी इसे केवल मस्ती के लिए किया है।
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी 2014 में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वह टीम इंडिया में सिर्फ वनडे और टी-20 के मैचों में खेलते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वह वनडे और टी20 सीरीज खेले थे लेकिन इस बार उनका कमाल ज्यादा नहीं चल पाया। वनडे सीरीज में तो कई बार उनकी स्लो बल्लेबाजी की आलोचना हुई। इसी के साथ जब उन्होंने अपने वनडे करियर के 10 हजार रन पूरे किए तो मैदान पर मौजूद फैंस ने जमकर हूटिंग की।