विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टीम इंडिया में चोटों का 'ग्रहण': बुमराह-सुदर्शन के बाद यह मैच विनर भी श्रीलंका टेस्ट से बाहर, आकाश की वापसी पर सस्पेंस

Published: Wed, 12 Aug 2026 04:08 PM (IST)

श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम पर चोटों का ग्रहण लगा हुआ है। इंजरी के कारण जसप्रीत बुमराह और साई ...और पढ़ें

भारतीय टीम।

भारतीय टीम।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम पर चोटों का ग्रहण लगा हुआ है। इंजरी के कारण जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन के बाहर होने के बाद अब यह बात सामने आई है कि दूसरे टेस्ट मैच के लिए वॉशिंगटन सुंदर की उपलब्धता पर भी बड़ा सवालिया निशान है। चयनकर्ताओं ने वॉशिंगटन को दूसरे टेस्ट के लिए चुना था, क्योंकि वह हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं।

सावधानी बरतना चाहेंगे

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम में कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) और भारतीय टीम मैनेजमेंट वॉशिंगटन के मामले में सावधानी बरतना चाहेंगे। BCCI के एक सूत्र ने बताया, "इस समय वॉशिंगटन के श्रीलंका जाने की संभावना बहुत कम है। टीम मैनेजमेंट से कहा गया है कि वे उसी हिसाब से योजना बनाएं। BCCI की मेडिकल टीम उन्हें टेस्ट मैच में उतारने को लेकर सतर्क है। ऐसे कुछ मामले सामने आए हैं जिनमें खिलाड़ी चोट से उबरने के तुरंत बाद फिर से चोटिल हो गए हैं।"

दूसरे टेस्‍ट के लिए चुना था

सूत्र ने कहा, "वॉशिंगटन को सिर्फ दूसरे टेस्ट के लिए चुना गया था, जबकि यह पता था कि पूरी तरह फिट होना उनके लिए मुश्किल हो सकता है। पिछले महीने इंग्लैंड में चोट लगने के बाद से उन्होंने ज्‍यादा मैच नहीं खेले हैं। उनके वर्कलोड को सावधानी से बढ़ाया जा रहा है।" अगर वॉशिंगटन आधिकारिक तौर पर बाहर हो जाते हैं, तो सेलेक्टर्स के किसी दूसरे खिलाड़ी को उनकी जगह चुनने की संभावना कम है। सेलेक्टर पहले ही 15 खिलाड़ियों की टीम चुन चुके हैं।

16वें सदस्‍य होंगे सुंदर

सूत्र ने कहा, "अगर वॉशिंगटन टीम से जुड़ते हैं, तो वह 16वें सदस्य होंगे। यह देखना होगा कि बिना किसी मैच प्रैक्टिस के उन्हें टेस्ट मैच के लिए भेजना सही रहेगा या नहीं। अगले हफ्ते पूरी जांच की जाएगी, जिसमें यह भी देखा जाएगा कि श्रीलंका में टीम की क्या स्थिति है।" बुमराह और आकाश दीप के लिए अभी कोई समय-सीमा तय नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार, "CoE की मेडिकल टीम ने तेज गेंदबाजों बुमराह और आकाश दीप की वापसी के लिए कोई समय-सीमा तय नहीं की है। बुमराह घुटने की चोट से उबर रहे हैं जो उन्हें पिछले महीने इंग्लैंड में लगी थी, जबकि आकाश दीप पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण जनवरी से खेल नहीं पाए हैं।"

सावधानी बरत रहा है

रिपोर्ट के मुताबिक, "CoE श्रीलंका में टेस्ट सीरीज से पहले बुमराह का वर्कलोड बढ़ाने पर काम कर रहा था। ऐसा लगा कि वह समय पर तैयार नहीं हो पाएंगे। उन्होंने लंबे समय से लंबे फॉर्मेट में गेंदबाजी नहीं की है। CoE उनके मामले में बहुत सावधानी बरत रहा है। उन्होंने उनके बारे में कोई समय-सीमा नहीं बताई है।"

आकाश दीप भी फिट नहीं

सूत्र ने कहा, "हो सकता है कि भारतीय क्रिकेट को अगले साल के बाद (टेस्‍ट) बुमराह के बिना खेलने की तैयारी शुरू करनी पड़े। आकाश दीप के लिए CoE का लक्ष्य उन्हें श्रीलंका दौरे तक क्रिकेट के लिए फिट करना था। ऐसा नहीं हो पाया। अब, उन्होंने टीम मैनेजमेंट और सेलेक्शन कमेटी को कोई समय-सीमा नहीं बताई है। पीठ की चोट से उबरना आसान नहीं है। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वह न्यूजीलैंड दौरे के लिए उपलब्ध होंगे। अगर बुमराह और आकाश दोनों न्यूजीलैंड में होने वाले दो टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध रहते हैं, तो यह टीम के लिए बहुत अच्छा होगा।"

यह भी पढ़ें- IND vs SL: टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, साई सुदर्शन भारत में ही छूटे; कप्तान गिल की बढ़ी टेंशन

यह भी पढ़ें- Jasprit Bumrah की चोट ने खोली फिटनेस सिस्टम की पोल, COE और चयनकर्ताओं के बीच संवाद पर उठे सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।