विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WADA की आइसीसी को धमकी, जल्द सुलझा ले BCCI और NADA के बीच विवाद

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Sun, 30 Sep 2018 08:59 AM (GMT+05:30)

बीसीसीआइ और उनके देश की डोपिंग रोधी संस्था के बीच कोई समाधान नहीं निकालता है तो फिर वह हस्तक्षेप करने के लिए तैयार हैं।

WADA की आइसीसी को धमकी, जल्द सुलझा ले BCCI और NADA के बीच विवाद
WADA की आइसीसी को धमकी, जल्द सुलझा ले BCCI और NADA के बीच विवाद

नई दिल्ली, जेएनएन। विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) को धमकी दी है कि अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) और उनके देश की डोपिंग रोधी संस्था के बीच कोई समाधान नहीं निकालता है तो फिर वह हस्तक्षेप करने के लिए तैयार हैं।

 वाडा के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि आइसीसी ने जुलाई में बीसीसीआइ को एक पत्र भेजा था जिसमें आग्रह किया गया था कि क्रिकेट बोर्ड और भारतीय एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) अपने बीच के विवाद को जल्द से जल्द सुलझा ले। यदि यह विवाद नहीं सुलझाया गया तो यह केस वाडा की अनुपालन समीक्षा समिति को भेज दिया जाएगा। नाडा भारतीय क्रिकेटरों का डोप टेस्ट करना चाहता है, लेकिन बीसीसीआइ उसे ऐसा करने की अनुमति नहीं दे रहा है। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।