विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कभी धौनी ने नहीं उठाया था इस दिग्गज का फोन, अब इस खिलाड़ी ने छीनी उनसे कप्तानी

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Wed, 29 Aug 2018 05:35 PM (IST)Updated: Thu, 30 Aug 2018 10:30 AM (IST)

लक्ष्मण की टीम में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी राहुल द्रविड़ करेंगे तो चौथे नंबर पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर उतरेंगे।

कभी धौनी ने नहीं उठाया था इस दिग्गज का फोन, अब इस खिलाड़ी ने छीनी उनसे कप्तानी
कभी धौनी ने नहीं उठाया था इस दिग्गज का फोन, अब इस खिलाड़ी ने छीनी उनसे कप्तानी

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत के वेरी वेरी स्पेशल बल्लेबाज रहे लक्ष्मण ने संन्यास के करीब 6 साल बाद अपनी ड्रीम टेस्ट भारतीय टीम चुनी है। भारत की घरेलू मैचों के साथ विदेशी मैदानों पर कई ऐतिहासिक जीत के गवाह बनें लक्ष्मण ने पिछले 25 साल के खिलाड़ियों के साथ अपनी टीम चुनी। खास बात ये हैं कि लक्ष्मण ने अपनी टीम की कप्तानी भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को नहीं बल्कि सौरव गांगुली को दी।

इसके पीछे शायद एक बड़ी वजह ये भी हो सकती है कि लक्ष्मण और धौनी के रिश्ते ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं। संन्यास से पहले लक्ष्मण ने धौनी से बात करने की कोशिश की लेकिन कई बार फोन करने के बाद भी धौनी ने उनका फोन नहीं उठाया।

इसके बाद लक्ष्मण ने साफ तौर पर धौनी पर निशाना साधते हुए कहा था कि धौनी सीनीयर खिलाड़ियों का फोन तक नहीं उठाते। इसके बाद धौनी ने भी ये कह कर सनसनी मचा दी कि उन्हें लक्ष्मण की फेयरवेल पार्टी में बुलाया ही नहीं गया।

वहीं दूसरी तरफ लक्ष्मण सौरव गांगुली की कप्तानी में ना केवल खेले बल्कि शानदार प्रदर्शन भी किया। लक्ष्मण ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी गांगुली की कप्तानी में ही किया है, शायद उनसे करीबी रिश्ते की वजह से भी लक्ष्मण ने उन्हें अपनी टीम को कप्तानी दी। वैसे भी ये बात सच है कि गांगुली ने ही टीम इंडिया को विदेशों में भी जीतना सिखाया है। 

अब जानते हैं कि लक्ष्मण ने अपनी टीम में किन- किन खिलाड़ियों को जगह दी है। ओपनिंग के लिए लक्ष्मण ने वीरेंद्र सहवाग और मुरली विजय को चुना है। विजय का नाम शायद आपको चौंका सकता है लेकिन विदेशों में उनका शानदार प्रदर्शन इस बात की गवाही देता है कि वह इस टीम में जगह पाने के हकदार है। वहीं सहवाग किसी भी टीम या खिलाड़ी के ओपनर के रूप में पहली पसंद होंगे।  

लक्ष्मण की टीम में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी राहुल द्रविड़ करेंगे तो चौथे नंबर पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर उतरेंगे। मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमाम विराट कोहली इस टीम में 5वें नंबर पर खेलेंगे।

लक्ष्मण ने भले ही धौनी को कप्तानी ना दी हो लेकिन विकेटकीपर के रूप में उन्होंने धौनी को ही चुना। भारत के तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अनिल कुंबले इस टीम में एक एकमात्र स्पिनर है। वहीं तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी श्रीनाथ के साथ भुवनेश्वर और जहीर खान के हाथों में रहेगी।

लक्ष्मण की ड्रीम टेस्ट टीम: वीरेंद्र सहवाग, मुरली विजय, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सौरव गांगुली, एमएस धोनी (विकेटकीपर), अनिल कुंबले, भुवनेश्वर कुमार, श्रीनाथ और जहीर खान।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।