विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वीरेंद्र सहवाग ने झूठे लोगों का किया पर्दाफाश, फिर फैंस ने ऐसे लिए मजे

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Sat, 01 Dec 2018 01:31 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 01 Dec 2018 04:31 PM (GMT+05:30)

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज़ क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग इन दिनों टी-10 लीग के लिए दुबई में हैं।

वीरेंद्र सहवाग ने झूठे लोगों का किया पर्दाफाश, फिर फैंस ने ऐसे लिए मजे
वीरेंद्र सहवाग ने झूठे लोगों का किया पर्दाफाश, फिर फैंस ने ऐसे लिए मजे

नई दिल्ली, जेएनएन। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज़ क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग इन दिनों टी-10 लीग के लिए दुबई में हैं। भारत में कुछ लोग सहवाग के नाम पर झूठा प्रचार-प्रसार कर भोले-भाले लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहे थे। वीरेंद्र सहवाग को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने सोशल मीडिया पर इन लोगों को बेनकाब करते हुए खरी-खरी बातें भी सुनाई। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा माजरा-

ये है माजरा
वीरेंद्र सहवाग को लेकर कुछ जगहों पर विज्ञापन छपा था कि वो 29 नवंबर को राजस्थान के आसीन्द में एक सभा को संबोधित करेंगे। इस विज्ञापन को छपवाने वाले ने न तो सहवाग से इसे लेकर कोई बात की थी और न ही वीरु इस सभा को संबोधित करने वाले थे। सहवाग को जब इस विज्ञापन के बारे में पता चला तो उन्होंने ट्वीट कर इन झूठे लोगों को खरी-खोटी सुनाई और जनता से इन लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की।  

सहवाग ने जैसे ही ये ट्वीट किया तो उनके फैंस ने इन लोगों का मज़ाक उड़ाना शुरू कर दिया। अाप खुद ही देखिए कि फैंस ने क्या-क्या लिखा-

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।