बैग से विराट ने चेहरा छुपाया, खिलखिलाकर हंस पड़ीं अनुष्का
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा गोवा में छुट्टियां मनाकर लौटे। इन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हैरत की बात यह थी कि जहां अनुष्का मुस्कुराते हुए फोटोग्राफर्स को पोज दे रही थी, वहीं कोहली अपने बैग से मुंह छुपाते हुए नजर आए।
मुंबई। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा गोवा में छुट्टियां मनाकर लौटे। इन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हैरत की बात यह थी कि जहां अनुष्का मुस्कुराते हुए फोटोग्राफर्स को पोज दे रही थी, वहीं कोहली अपने बैग से मुंह छुपाते हुए नजर आए।
बेंगलुरू में दूसरा टेस्ट वर्षा की भेंट चढ़ने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों के पास नागपुर में 25 नवंबर से होने वाले तीसरे टेस्ट के पहले काफी वक्त था। इसी का लाभ उठाकर क्रिकेटर्स अपने परिजनों या पार्टनर्स के साथ छुट्टियों पर निकले। मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने पर विराट मीडिया से बचते नजर आए। बाहर आते ही उन्होंने बैग से अपना चेहरा छुपा लिया। विराट की इस हरकत को देख अनुष्का भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और खिलखिलाकर हंस पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोवा में एक अन्य भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी भी छुट्टियां मना रहे थे।
अनुष्का निर्देशक करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं। कोहली अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट की तैयारियों में जुट चुके हैं।