विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे विराट कोहली, वजह है चौंकाने वाली

By Vikash GaurEdited By:
Published: Sat, 27 Apr 2019 09:56 PM (IST)

Lok Sabha election 2019 में विराट कोहली वोट नहीं डाल पाएंगे। फिलहाल विराट कोहली मुंबई में रहते हैं।

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे विराट कोहली, वजह है चौंकाने वाली
लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे विराट कोहली, वजह है चौंकाने वाली

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई क्रिकेटर्स से अपील की थी कि वे खुद और अपने फैंस को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वोट करने के लिए प्रेरित करें। इन क्रिकेटर्स में एक नाम भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का भी था। हालांकि, विराट कोहली ने ना तो प्रधानमंत्री की उस अपील पर कोई रिप्लाइ किया और ना ही वोटर्स से अपील की वे इस बार मतदान करने जाएं। यहां तक कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली खुद भी इस बार लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डाल सकते। 

दरअसल, विराट कोहली अपने मुंबई के पते वाला वोटर कार्ड बनवाने में देरी कर चुके हैं। इस वजह से विराट इस बार अपना वोट नहीं डाल सकते। रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली मुंबई में वोट करना चाहते हैं, जहां उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा वोट डालेंगी। मुंबई में सोमवार, 29 अप्रैल को वोटिंग होनी हैं, जिसमें विराट कोहली हिस्सा नहीं ले पाएंगे। 

बताया जा रहा है कि विराट कोहली ने ऑनलाइन वोटर कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई करना चाहा था। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और वोटर कार्ड बनवाने की आखिरी तारीख 30 मार्च थी, लेकिन कोहली इस डेट तक ऑनलाइन अप्लाई नहीं कर पाए। विराट कोहली कई बार वोटर कार्ड बनवाने की कोशिश कर चुके हैं। लेकिन, हर बार वे फेल हुए हैँ। इससे पहले उनके पास दिल्ली का वोटर कार्ड था। लेकिन, विराट अब मुंबई शिफ्ट हो गए हैं। 

इस बात को लेकर इलेक्शन कमीशन के एक अधिकारी ने कहा है, "विराट कोहली का आवेदन चुनाव आयोग को प्राप्त हुआ है। लेकिन, हमने इस पेंडिंग में रखा है। क्योंकि देर से आवेदन आने की वजह से हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते और इस तरह वे इस बार लोकसभा चुनाव में वोट नहीं कर पाएंगे। हालांकि, अगली बार वो अपना मत दे सकते हैं।"    

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।