विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्दन की चोट से उबर रहे हैं विराट कोहली, Video शेयर कर फैंस को कही ये बात

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Wed, 30 May 2018 01:55 PM (IST)Updated: Wed, 30 May 2018 05:11 PM (IST)

इंग्लैंड दौरे से पहले विराट 15 जून को बैंगलुरू में फिटनेस टेस्ट देना होगा।

गर्दन की चोट से उबर रहे हैं विराट कोहली, Video शेयर कर फैंस को कही ये बात
गर्दन की चोट से उबर रहे हैं विराट कोहली, Video शेयर कर फैंस को कही ये बात

नई दिल्ली, जेएनएन। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड दौरे से पहले खुद को फिट करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। कोहली को आइपीएल 2018 के एक मैच के दौरान गर्दन में चोट लगी थी। इसी चोट की वजह से ही कोहली सरे के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए भी नहीं जा सके थे। फिलहाल विराट अपनी चोट से उबरने में जुटे हुए हैं।

इसके लिए वो रिहैब प्रोग्राम कर रहे हैं। इसका एक वीडियो उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट किया। उस वीडियो में विराट ने कहा कि, "काफी मेहनत कर रहा हूं, रिहैब शुरू हो चुका है, फिट होने के लिए जिसकी इजाजत है, वो कर रहा हूं। कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं।"

इंग्लैंड दौरे से पहले विराट 15 जून को बैंगलुरू में फिटनेस टेस्ट देना होगा। इसी वजह से विराट अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इकलौते टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे।

इंग्लैंड दौरे पर भारत को पांच टेस्ट मैच खेलने हैं। उससे पहले T-20 और वनडे सीरीज खेली जानी है। इसकी शुरुआत तीन जुलाई को होने वाले पहले T-20 मैच से होगी। ये मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड में होगा। वहीं भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत एक अगस्त से बर्मिंघम में होगी। वहीं सीरीज का आखिरी टेस्ट सात सितंबर से ओवल में खेला जाएगा।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।