विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए मिले 5 करोड़ रुपये? क्या है इस वायरल खबर का सच
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने पर एक वायरल खबर ने सवाल खड़े किए हैं। ...और पढ़ें

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज के हैं मुरीद

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को कई बार वृन्दावन में प्रेमानंद महाराज के पास जाते हुए और उनसे बात करते हुए देखा गया है। दोनों ही प्रेमानंद महाराज के बड़े भक्त माने जाते हैं, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक बात ने सभी के होश उड़ा दिए हैं और कई तरह के सवाल भी खड़े कर दिए हैं।
सोशल मीडिया पर यह बात वायरल हो रही है कि विराट और अनुष्का जब पहली बार प्रेमानंद महाराज के आश्रम गए थे तो इसके लिए उन्हें पांच करोड़ रुपये दिए गए थे। हालांकि, इस दावे का कोई आधिकारिक स्त्रोत सामने नहीं आया है और न ही इसकी पुष्टि अभी तक हुई है।
कहां से उठी बात
एबीपी न्यूज की मानें तो यह दावा सबसे पहले 'फलाहारी महाराज' के नाम से चर्चित दिनेश शर्मा ने किया था, जो श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष भी हैं। इन आरोपों के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखा गया एक पत्र भी है। दावे के मुताबिक, प्रॉपर्टी बिल्डर लॉबी और राजस्थान की एक निजी कंपनी ने कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम लाने के लिए पांच करोड़ रुपये दिए थे। कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ जनवरी 2023 में पहली बार आश्रम गए थे।
कथित दावे के मुताबिक, इसके पीछे का मकसद आश्रम और महाराज की लोकप्रियता को बढ़ाना था। हालांकि, पांच करोड़ के जो आरोप लगाए जा रहे हैं उनका कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आया है और यह सिर्फ निराधार बयानबाजी ही लग रही है।
कई बार कर चुके हैं दर्शन
वहीं देखा जाए तो कोहली और उनकी पत्नी कई बार प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर चुके हैं और उनके सत्संग में शामिल हो चुके हैं। कोहली कई बार उनके प्रति अपनी भक्ति और सम्मान को दर्शा चुके हैं। ऐसे में कोहली और अनुष्का को आश्रम आने के लिए पैसे देने के जो आरोप हैं उनके कोई पुख्ता सबूत अभी तक नहीं मिले हैं और ये कोरी बयानबाजी ही दिख रही है।
