विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करुण नायर को बाहर किए जाने के सवाल पर कुछ ऐसा बोल गए विराट कोहली

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Wed, 03 Oct 2018 04:21 PM (IST)Updated: Thu, 04 Oct 2018 07:12 AM (IST)

करुण नायर को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है।

करुण नायर को बाहर किए जाने के सवाल पर कुछ ऐसा बोल गए विराट कोहली
करुण नायर को बाहर किए जाने के सवाल पर कुछ ऐसा बोल गए विराट कोहली

राजकोट, जेएनएन। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज़ गुरुवार 4 अक्टूबर से राजकोट में होगा। इस टेस्ट मैच से पहले विराट कोहली जब पत्रकारों से बात कर रहे थे, तब उनसे करुण नायर को भारतीय टीम से बाहर किए जाने को लेकर भी सवाल पूछा गया। इस पर विराट कोहली ने कोई भी जवाब देने से इंकार कर दिया।

विराट कोहली ने कहा कि इस सवाल का जवाब मैं नहीं दे सकता। सबका अपना अलग काम होता है। टीम चयन का काम चयनकर्ता करते हैं और सभी लोग अपना काम कर रहे हैं। बाहर कोई क्या बोलता है इससे फर्क नहीं पड़ता है। कप्तान कोहली ने कहा कि अगर एक इंसान ने इस सवाल का जवाब पहले दे दिया है तो फिर दोबारा उस चीज पर बोलने का कोई मतलब नहीं बनता है। मुख्य चयनकर्ता ने पहले ही उस खिलाड़ी से बात कर ली है और मुझे लगता है कि मुझे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहिए।

इसके साथ ही कोहली ने कहा कि चयन की जिम्मेदारी मेरी नहीं है। एक टीम के तौर पर हमसे जो अपेक्षा की जाती है, हम वो करते हैं। सभी को अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए।

गौरतलब है करुण नायर को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है। इसके बाद से ही चयनकर्ताओं की काफी आलोचना हो रही है। करुण नायर इंग्लैंड दौरे पर भी टेस्ट टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। यहां तक कि हनुमा विहारी को बुलाकर डेब्यू करा दिया गया था लेकिन करुण नायर को एक भी मैच नहीं मिला था। वहीं अब उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से भी बाहर कर दिया गया है। युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ को टीम में शामिल किया गया है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।