वनडे रैंकिंग में नंबर दो पर पहुंचे विराट, अमला को पीछे छोड़ा
श्रीलंका के खिलाफ भारत को कप्तान के तौर पर 5-0 की जीत दिलाने वाले विराट कोहली आइसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली को एक स्थान का फायदा हुआ है। उन्होंने हाशिम अमला को तीसरे स्थान पर पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम डी'विलियर्स पहले स्थान पर
नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ भारत को कप्तान के तौर पर 5-0 की जीत दिलाने वाले विराट कोहली आइसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली के शानदार प्रदर्शन से उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है। उन्होंने हाशिम अमला को तीसरे नंबर पर धकेल कर दूसरा स्थान हासिल किया है। दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम डी'विलियर्स पहले स्थान पर काबिज हैं।
शीर्ष दस में शिखर धवन (पांचवें) दूसरे भारतीय हैं। रोहित शर्मा को18 स्थान का फायदा हुआ और वे 15 वें स्थान पर आ गए हैं। सुरेश रैना दो स्थान के नुकसान के साथ 17वें स्थान पर हैं। गेंदबाजी सूची में भुवनेश्वर कुमार आठवीं पायदान पर है। रवींद्र जडेजा दो स्थान के नुकसान के साथ 10वें स्थान पर हैं। प्रतिबंध के बावजूद पाकिस्तान के सईद अजमल अब भी शीर्ष पर बने हुए हैं।