विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: मैदान के बाहर भी कोहली ने कर दी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की बोलती बंद, कहा कुछ ऐसा...

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Thu, 13 Dec 2018 04:13 PM (IST)

विराट ने कहा कि डीआरएस की मदद से कई महत्वपूर्ण फैसले बदले गए, जो मैच के नतीजों के लिए काफी अहम रहे।

IND vs AUS: मैदान के बाहर भी कोहली ने कर दी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की बोलती बंद, कहा कुछ ऐसा...
IND vs AUS: मैदान के बाहर भी कोहली ने कर दी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की बोलती बंद, कहा कुछ ऐसा...

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टेस्ट के बाद पूर्व अंपायर ने ये कह कर विवाद जन्म दे दिया था कि डीआरएस की वजह से अंपायर्स को लाखों लोगों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है, अब इस पर कोहली ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मेरे हिसाब से सभी बल्लेबाजों को इससे खुश होना चाहिए। कोहली का खुश होना बनता भी है क्योंकि एडिलेड में भारत की दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा और रहाणे को मैदान पर मौजूद अंपायर ने आउट करार दिया था और डीआरएस की मदद से दोनों ही बल्लेबाजों को जीवनदान मिला था।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने डीआरएस में कमी बताते हुए कहा था कि डीआरएस से सभी नतीजे सही नहीं मिलते और इसका फैसला निराश करने वाला होता है।

विराट ने कहा कि आपको डीआरएस की अच्छी और बुरी दोनों बातों को अपनाना होगा, मैं ये मानता हूं कि डीआरएस से 100 प्रतिशत सही फैसले नहीं होते लेकिन जितने होते हैं, वह अच्छा है। अस्पष्ट फैसले कभी आपके पक्ष में जाते हैं तो कभी विरोधी के पक्ष में। मुझे इससे कोई समस्या नहीं है।

विराट ने कहा कि डीआरएस की मदद से कई महत्वपूर्ण फैसले बदले गए, जो मैच के नतीजों के लिए काफी अहम रहे। इसने इस खेल को नया आयाम दिया है। मेरे हिसाब से ये एक ऐसी सुविधा है, जिस से हम सभी क्रिकेटर्स को इससे खुश होना चाहिए। कोहली ने ये भी माना कि डीआरएस से क्रिकेट पूरी तरह क्रिकेट मुक्त नहीं होगा लेकिन इससे फिर भी खेल को फायदा हो रहा है।

टीम इंडिया के कप्तान ने कहा कि मानवीय गलती को ध्यान में रखें तो हम कभी उम्मीद नहीं कर सकते कि चीजे बिल्कुल परफेक्ट है। मुझे विश्वास है कि तकनीकी गलतियों पर काम किया जा रहा है और इसे सुधारने की भी पूरी कोशिश की जा रही है। तकनीक के मामले हमेशा सुधार की गुंजाइश रहती है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।