विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में विराट और एंडरसन ने कायम रखा अपना स्थान

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sat, 10 Nov 2018 06:46 PM (GMT+05:30)

ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर एक पर बने हुए हैं।

आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में विराट और एंडरसन ने कायम रखा अपना स्थान
आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में विराट और एंडरसन ने कायम रखा अपना स्थान

 दुबई, प्रेट्र। आइसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर एक पर बने हुए हैं। वहीं गेंदबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पहले स्थान पर हैं। ऑलराउंडरों की रैंकिंग में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन पहले नंबर पर मौजूद हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के बाद क्रिकेट को अलविदा कहने वाले स्पिनर रंगना हेराथ को एक स्थान का नुकसान हुआ और वो आठवें स्थान पर रहकर क्रिकेट से रिटायर हो गए। 

इंग्लैंड की तरफ से श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने वाले बेन फोक्स और बल्लेबाज कीटन जेनिंग्स को रैंकिंग में काफी फायदा हुआ। जेनिंग्स ने 41 स्थान का छलांग लगाया और वो 46वें नंबर पर पहुंच गए तो वहीं बेन फोक्स को रैंकिंग में 69वां स्थान हासिल हुआ और वो पहली बार टेस्ट रैंकिंग में शामिल हुए। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान हैमिल्टन मसाकादजा 12 स्थान के फायदे के साथ 34 वें और शॉन विलियम्स 77वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 

गेंदबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के स्पिनर मोइन अली को चार स्थान का फायदा हुआ है और वो 27वें नंबर पर आ गए हैं जबकि जैक लीच 38 स्थान के फायदे के साथ 74वें स्थान पर आ गए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ बांग्लादेश की तरफ से पहले ही टेस्ट मैच में 11 विकेट झटकने वाले तैजल इस्लाम अब 31वें नंबर पर आ गए हैं। उन्हें पांच स्थान का फायदा हुआ है। श्रीलंका के दिलरुवान परेरा पांच स्थान के फायदे से 19वें स्थान पर हैं। साथ ही वह ऑलराउंडरों के टॉप 10 में भी पहुंच गए हैं और अभी 10वें नंबर पर हैं। भारतीय गेंदबाज रवींद्र जडेजा पांचवें और जडेजा नौवें नंबर पर हैं। 

टॉप 10 बल्लेबाज-

1. विराट कोहली भारत (935)

2. स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया (910)

3.केन विलियमसन न्यूजीलैंड (847)

4. जो रूट इंग्लैंड (808)

5. डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया (803)

6. चेतेश्वर पुजारा भारत (765)

7. दिमुथ करुनारत्ने श्रीलंका (725)

8. डीन एल्गर दक्षिण अफ्रीका (724)

9. दिनेश चंडीमल श्रीलंका (709)

10. एडेन मार्कराम दक्षिण अफ्रीका (703)

टॉप 10 गेंदबाज-

1. जेम्स एंडरसन इंग्लैंड (896)

2. कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका (882)

3.मोहम्मद अब्बास पाकिस्तान (829)

4. वर्नन फिलैंडर दक्षिण अफ्रीका (826)

5. रविंद्र जडेजा भारत (812)

6. ट्रेंट बोल्ट न्यूज़ीलैंड (795)

7. पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया (784)

8. रंगना हेराथ श्रीलंका (782)

9. रविचंद्रन अश्विन भारत (777)

10. जेसन होल्डर वेस्टइंडीज (766)

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।