यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शमी ने विराट को फेंकी ऐसी गेंद की समझ ही नहीं पाए भारतीय कप्तान, किया कुछ ऐसा
शमी की गेंद को विराट समझ ही नहीं पाए।

नई दिल्ली, जेएनएन। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरूआत छह दिसंबर से होगी। एडिलेड में खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम जमकर अभ्यास कर रही है। टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज जमकर प्रैक्टिस के दौरान अपना पसीना बहा रहे हैं। इस बार कहा जा रहा है कि भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने का बेहतरीन मौका है। विराट की कप्तानी में भारतीय टीम के पास सचमुच बेहतरीन मौका है। वैसे विराट से एक बार फिर पिछले दौरे की तरह अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद है और वो भी इसके लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं।
इसी क्रम में अभ्यास के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज मो. शमी विराट को गेंदबाजी करते नजर आए। शमी नेट्स पर शानदार गेंदबाजी कर रहे थे इसका पता इससे लगता है कि उनका सामना कर रहे विराट उनकी एक गेंद पर सहम गए और उनकी कुछ भी समझ में नहीं आया। शमी ने विराट को एक बाउंसर फेंका और विराट ने उस गेंद को छोड़ते हुए खुद को बचाना ही बेहतर समझा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
Net practice #ausvsind #indiancricket #cricketers #viratkohli #shami #indiancricketteam #khelbabua
इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि शमी रनअप लेते हुए विराट को बाउंसर डाल देते हैं और वो समझ नहीं पाते कि इस गेंद को कैसे खेलें। इस हालात में वो झुककर गेंद को छोड़ देते हैं। विराट शमी की इस तरह की गेंदबाजी देखकर हैरान हो जाते हैं। वैसे भी शमी के पास पेस है और ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर वो कारगर साबित हो सकते हैं। हालांकि भारतीय गेंदबाजी इस बार काफी मजबूत है और उनसे टीम को काफी उम्मीदें हैं।