भारत को बनाया U19 एशिया चैंपियन, 18 साल के स्पिनर अंकोलेकर को मिली मुंबई टीम में जगह
भारतीय अंडर 19 टीम के स्टार स्पिनर अथर्व अंकोलेकर को मुंबई की टीम में जगह मिल गई है। Vijay Hazare Trophy के लिए अथर्व को संभावित 17 खिलाड़ियों में शामिल किया गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। श्रीलंका में खेले गए अंडर 19 एशिया कप फाइनल में लाजवाब गेंदबाजी कर भारत को चैंपियन बनाने वाले अथर्व अंकोलेकर को मुंबई की टीम में जगह दी गई है। अंकोलेकर को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए चुनी गई 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया है।
अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में पिछले शनिवार को बाएं हाथ के स्पिनर अथर्व ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके थे। अथर्व की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ महज 106 रन बनाने के बाद भी जीत हासिल की थी। यह भारत का सातवीं अंडर 19 एशिया कप खिताब था।
अथर्व ने अब तक एक भी फर्स्ट क्लास या लिस्ट ए मैच नहीं खेला है। इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में वह मुंबई की तरफ से डेब्यू कर सकते हैं। 14 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए अंडर 19 एशिया कप फाइनल में अथर्व ने आठ ओवर में 28 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें: भारतीय इतिहास का पहला टी20 खेलने वाले बल्लेबाज ने लिया संन्यास
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट पर विजय हजारे ट्रॉफी के लिए घोषणा टीम की जानकारी दी गई। मुंबई की टीम के एलीड ग्रुप ए में रखा गया है। टूर्नामेंट में टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों होगी। मुंबई की टीम अपने सभी मुकाबले बैंगलुरू में खेली।
टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्य कुमार यादव (उपकप्तान), जय बिस्टा, आदित्य तारे, एकनाथ केरकर, धवल कुलकर्णी, सरफराज खान, शिवम दुबे, शुभम रंजन, तुषार देशपांडे, शम्स मुलानी, अथर्व अंकोलेकर, शार्दुल ठाकुर, सिद्धेश लाड, यशसवी जायसवाल, क्रुतिक हनगावाड़ी और शशांक अत्तार्दे।