विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vijay Hazare Trophy 2024: पंजाब के खिलाफ सूर्यकुमार ने दिया अंडा, रिंकू सिंह भी रहे बुरी तरह हुए फेल

Published: Sat, 28 Dec 2024 04:05 PM (IST)

विजय हजारे ट्रॉफी 2024 में इन दिनों चौथे राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इन मुकाबलों में कई दिग्‍गज ...और पढ़ें

डक पर पवेलियन लौटे सूर्यकुमार यादव। इमेज- सोशल मीडिया
डक पर पवेलियन लौटे सूर्यकुमार यादव। इमेज- सोशल मीडिया

HighLights

  1. महाराष्‍ट्र ने बनाए 50 ओवर में 360 रन
  2. मुंबई टीम 48.5 ओवर में 248 रन पर सिमटी
  3. ऋतुराज गायकवाड़ हुए बुरी तरह फेल

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विजय हजारे ट्रॉफी 2024 में चौथे राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं। मुंबई और पंजाब के बीच मैच में भारतीय टी20 टीम के कप्‍तान सूर्यकुमार यादव का खाता तक नहीं खुला। स्‍काई ने 5 गेंदों का सामना किया। अर्शदीप सिंह की गेंद पर रमनदीप सिंह ने सूर्या का कैच लपका।

पिछले 2 मैच में भी नहीं चला स्‍काई का बल्‍ला  

पिछले 2 मैच में भी सूर्या का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्‍होंने हैदराबाद के खिलाफ 18 रन और कर्नाटक का विरुद्ध 20 रन बनाए थे। मुंबई के कप्‍तान श्रेयस अय्यर भी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्‍होंने 17 गेंदों पर 2 चौके 1 छक्‍के की बदौलत 17 रन बनाए। शिवम दुबे ने भी 17 रन की ही पारी खेली। ऐसे में मुंबई टीम 48.5 ओवर में 248 रन पर सिमट गई।

रिंकू सिंह ने बनाया सिर्फ 1 रन

ग्रुप डी में छत्‍तीसगढ़ का सामना उत्‍तर प्रदेश से हुआ। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी उत्‍तर प्रदेश ने 50 ओवर में विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए। कप्‍तान रिंकू सिंह 5 गेंदों पर सिर्फ 1 रन ही बना सके। प्रतीक यादव ने रिंकू सिंह को बोल्‍ड किया। हालांकि, तमिलनाडु के खिलाफ रिंकू सिंह ने 55 रन की पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS, Day 3 Report: नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर ने ऑस्ट्रेलिया को रुलाया, रिकॉर्ड साझेदारी कर भारत को किया मजबूत

महाराष्‍ट्र के कप्‍तान ने बनाए 8 रन

ग्रुप बी में महाराष्‍ट्र की टक्‍कर हिमाचल प्रदेश से हुई। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी महाराष्‍ट्र ने 50 ओवर में 360 रन बनाए। सिद्धेश वीर ने 119 गेंदों पर 155 रन की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा अंकित बावने ने भी शतक लगाया।

उन्‍होंने भी 119 गेंदों का सामना किया और 123 रन बनाए। हालांकि, महाराष्‍ट्र के कप्‍तान ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर फेल रहे। उन्‍होंने 13 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 8 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 1 चौका लगाया।

इससे पहले सर्विसेज के खिलाफ मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 148 रन की पारी खेली थी। उन्‍होंने 74 गेंदों पर यह कारनामा किया था। अपनी इस पारी में रुतुराज ने 16 चौके और 11 छक्‍के लगाए थे।

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar Reddy Century: नीतीश रेड्डी को DSP Siraj को कहना चाहिए थैंक्यू, मियां मैजिक नहीं होता तो शतक के अरमान रह जाते अधूरे