विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस टीम के हेड कोच बने पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ वेंकटेश प्रसाद

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Wed, 03 Oct 2018 04:38 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 03 Oct 2018 04:39 PM (GMT+05:30)

नांगरहर टीम की अगुवाई वेस्टइंडीज के आलराउंडर आंद्रे रसेल करेंगे जबकि अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान काबुल जवानन के कप्तान होंगे।

इस टीम के हेड कोच बने पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ वेंकटेश प्रसाद
इस टीम के हेड कोच बने पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ वेंकटेश प्रसाद

शारजाह, जेएनएन। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और गेंदबाजी कोच रहे वेंकटेश प्रसाद पांच अक्टूबर से शुरू होने वाली अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में नांगरहर फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच होंगे। इस लीग में पांच फ्रेचाइजी टीमें नांगरहर लियोपार्ड्स, काबुल जवानन, पाकतिया पैंथर्स, बाल्क लीजेंड्स और कंधार नाइट्स भाग लेंगी।

नांगरहर टीम की अगुवाई वेस्टइंडीज के आलराउंडर आंद्रे रसेल करेंगे जबकि अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान काबुल जवानन के कप्तान होंगे।

शाहिद अफरीदी को पाकतिया पैंथर्स की कप्तानी सौंपी गई है। अफगान आलराउंडर मोहम्मद नबी बाल्क लीजेंड्स के कप्तान बनाए गए हैं जिसकी तरफ से क्रिस गेल भी खेलेंगे। ब्रैंडन मैकुलम कंधार नाइट्स की अगुवाई करेंगे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।