विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी की पहली बार टीम इंडिया में एंट्री, BCCI ने श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए किया स्‍क्वॉड का एलान

Published: Thu, 14 May 2026 05:24 PM (IST)

श्रीलंका में खेली जाने वाली ट्राई सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का एलान कर दिया है। भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है।

वैभव सूर्यवंशी (फोटो: BCCI)

वैभव सूर्यवंशी (फोटो: BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडिया ए टीम का एलान कर दिया है। इस सीरीज में भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेली जाएगी। ट्राई सीरीज के लिए बीसीसीआई ने युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम का कप्तान बनाया है, जबकि वैभव सूर्यवंशी को भी इसमें जगह मिली है।

सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में बल्ले से कह मचा रहे हैं और उन्होंने 400 से अधिक रन बना लिए हैं। उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से ही उन्हें टीम इंडिया में मौका दिया गया है। तो वहीं इस श्रृंखला के लिए रियान पराग को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। ये सीरीज जून में खेली जानी है, जहां कुल 7 मुकाबले खेले जाएंगे।

वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह

श्रीलंका में खेली जाने वाली इस सीरीज में 15 वर्षीय वैभव को टीम में शामिल किया गया है। वे इस सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। वैभव ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 11 मैचों में 440 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले हैं। सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इंडिया ए टीम का हिस्सा बनाया गया है।

तिलक वर्मा बने कप्तान

तिलक वर्मा का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। उन्होंने एक शतक जरूर लगाया था लेकिन उसी लय को पूरे सीजन बरकरार नहीं रख सके। अब उन्हें इंडिया ए की कमान सौंपी गई है। बता दें कि ये ट्राई सीरीज वनडे फॉर्मेट में खेली जाएगी। तिलक को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है, तो पराग को उपकप्तान बनाया गया है। इस टीम में आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे और अंशुल कंबोज जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। पंजाब के लिए आईपीएल 2026 में शानदार खेल दिखाने वाले प्रभसिमरन सिंह का नाम भी इसमें शामिल है।

ट्राई सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।

ट्राई सीरीज का पूरा शेड्यूल-

  • भारत ए बनाम श्रीलंका ए - 9 जून 2026
  • भारत ए बनाम अफगानिस्ता ए - 11 जून 2026
  • अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए - 13 जून 2026
  • भारत ए बनाम श्रीलंका ए - 15 जून 2026
  • भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए - 17 जून 2026
  • अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए - 19 जून 2026
  • फाइनल मैच- 21 जून 2026

यह भी पढ़ें- पाकिस्‍तान का टूटा घमंड! क्रिकेट का भविष्‍य माने जा रहे बैटर को छोटे से बच्‍चे ने किया बोल्‍ड; वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें- IPL के इतिहास में Virat Kohli का धमाका, KKR के खिलाफ जड़ा ऐतिहासिक शतक; बनाया ये अटूट रिकॉर्ड