विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी के मैदान पर हुए विवाद: पाकिस्‍तानी गेंदबाज को दिखाया जूता, श्रीलंकाई खिलाड़ी से हाथापाई की नौबत आई!

Published: Mon, 15 Jun 2026 08:33 PM (IST)

मैदान पर अपनी आक्रामक बल्‍लेबाजी के लिए जाने जाने वाले युवा भारतीय बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी जरूरत पड़ने पर विपक्षी टीम के प्‍लेयर्स को मुंह तोड़ जवाब भी दे सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी

HighLights

  1. श्रीलंका ने भारत को सुपर ओवर में हराया 

  2. वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों पर 21 रन बनाए

  3. 17 जून को भारत-अफगानिस्‍तान की जंग

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। मैदान पर अपनी आक्रामक बल्‍लेबाजी के लिए जाने जाने वाले युवा भारतीय बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी जरूरत पड़ने पर विपक्षी टीम के प्‍लेयर्स को मुंह तोड़ जवाब भी दे सकते हैं। कई मौकों पर वह इसकी बानगी भी दे चुके हैं। ताजा मामला सोमवार, 15 जून का है।

विवाद, तनातनी और धक्का-मुक्की

श्रीलंका ए और और इंडिया ए के बीच ट्राई सीरीज का मुकाबला ड्रॉ रहा। सुपर ओवर में श्रीलंका ने भारत को 7 रन से शिकस्‍त दी। इसके बाद भारतीय बल्‍लेबाज वैभव और सूर्यांश शेडगे पवेलियन लौट रहे थे। इसी बीच श्रीलंकाई प्‍लेयर्स ने स्‍लैज करना शुरू कर दिया।

फिर क्‍या था, वैभव के सब्र का बांध टूट गया और वह बीच मैदान ही श्रीलंका ए टीम के विशेन हालामबेग से भिड़ गए। दोनों के बीच धक्‍का-मुक्‍की हुई और साथी प्‍लेयर्स को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। मैदान से बाहर जाते समय वैभव श्रीलंकाई खिलाड़ियों की तरफ हाथ से इशारा करते हुए भी कुछ कह रहे थे। इस दौरान उनका गुस्‍सा सातवें आसमान पर था।

 

 

पाकिस्‍तानी प्‍लेयर को सिखाया था सबक

हालांकि, यह पहला इंसिडेंट नहीं है जब वैभव मैदान पर आग बबूला हुए हों। इससे पहले पाकिस्‍तान टीम के खिलाफ भी वैभव का गुस्‍स फूट पड़ा था। बात है दुबई में खेले गए अंडर 19 एशिया कप 2025 के फाइनल की। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज अली रजा और वैभव के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। 348 रन चेज करने उतरी भारतीय टीम की ओर से मैदान पर उतरे वैभव ने तूफानी आगाज किया। पहले ही ओवर में उन्‍होंने अली रजा को आड़े हाथों लिया और 2 सिक्‍क-1 चौका लगाया।

5वें ओवर में अली रजा ने वैभव का विकेट चटकाया। इसके बाद पाकिस्‍तान टीम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वैभव जब पवेलियन लौट रहे थे तभी पाकिस्‍तान प्‍लेयर्स ने उन्‍हें कुछ कह दिया। इसके बाद सूर्यवंशी ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्‍होंने अपने जूते की ओर इशारा भी किया।

 

 

यह भी पढ़ें- IND A vs SL A: सुपर ओवर का ड्रामा, वैभव सूर्यवंशी की लड़ाई; विवादों से भरे मैच में भारत ए ने झेली शिकस्‍त

यह भी पढ़ें- आईपीएल में तूफान मचाने के बाद कमजोर पड़ गए वैभव सूर्यवंशी, क्या रास नहीं आ रही 50 ओवरों की क्रिकेट?