विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑस्ट्रेलिया में गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 172 की स्ट्राइक रेट से ठोके चौके-छक्के, फिर भी पूरा नहीं कर पाए खास काम

Published: Sun, 21 Sep 2025 03:31 PM (IST)Updated: Sun, 21 Sep 2025 03:35 PM (IST)

भारत क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत भी अपने तूफानी अंदाज में की है। ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया में बरसाए रन
वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया में बरसाए रन

HighLights

  1. वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया में दिखाया तूफानी अवतार
  2. टीम इंडिया को दिलाई आतिशी शुरुआत
  3. वैभव तूफानी बैटिंग के बाद भी नहीं कर पाए काम पूरा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी जहां भी जाते हैं अपनी तूफानी बैटिंग से कमाल कर देते हैं। उनका बल्ला चलता है तो फिर गेंदबाजों की शामत आ जाती है। कुछ ऐसा ही हाल ही में भारत की अंडर-19 टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के खिलाफ रविवार को पहले वनडे मैच में वैभव ने तूफानी अवतार फिर दिखाया, लेकिन वह एक काम पूरा करने से चूक गए।

इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट के नुकसान पर 225 रनों पर ही सीमित कर दिया। मेजबान टीम ने पूरे ओवर खेले उसके बाद भी वह बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई।

वैभव ने चलाया बल्ला

भारत को ज्यादा बड़ा टारगेट नहीं मिला था। वैभव चाहते तो आराम से खेल सकते थे। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। उन्होंने आते ही तूफानी बैटिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ अंदाज में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने रन बनाना शुरू किए और देखते-देखते 21 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन ठोक दिए। 22वीं गेंद पर उनकी पारी का अंत हो गया। टीम को जो शुरुआत चाहिए थी वो उन्होंने दिला दी। वैभव का विकेट हेडन शिलर ने लिया। शिलर की गेंद पर वैभव भारतीय मूल के खिलाड़ी आर्यन शर्मा के हाथों लपके गए। वैभव ने 172.72 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। 

वैभव जब पवेलियन लौटे तब टीम का स्कोर पांच ओवरों की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर 50 रन था। वह पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। यानी उस समय टीम का स्कोर 10 रन प्रति ओवर की रफ्तार से बढ़ रहा था। वैभव जिस तरह से खेल रहे थे उससे लग रहा था कि वह एक बड़ी पारी या फिर कम से कम अर्धशतक तो बनाएंगे। शिलर ने उनके इस अरमान को पूरा नहीं होने दिया।

इंग्लैंड दौरे पर भी दिखाया कमाल

इससे पहले वैभव इंग्लैंड दौरे पर भी भारत की अंडर-19 टीम के साथ गए थे और वहां भी उन्होंने अपने बल्ले की तूफानी रफ्तार से अंग्रेज गेंदबाजों का बुरा हाल कर दिया था। वैभव ने आईपीएल में अपनी तूफानी बैटिंग का मुजायरा पेश किया था जिसमें गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों पर लगाया गया शतक शामिल था। ये आईपीएल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक था। वहीं ये आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।