विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदल गया डकवर्थ लुईस पद्धति नियम साथ ही गेंद से छेड़छाड़ मामले में मिलेगी ज्यादा सजा

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sat, 29 Sep 2018 07:39 PM (IST)Updated: Sat, 29 Sep 2018 09:20 PM (IST)

आइसीसी ने डकवर्थ लुईस पद्धति और इसकी आचार संहिता को अपडेट करने की घोषणा की जो रविवार से प्रभाव में आएगी।

बदल गया डकवर्थ लुईस पद्धति नियम साथ ही गेंद से छेड़छाड़ मामले में मिलेगी ज्यादा सजा
बदल गया डकवर्थ लुईस पद्धति नियम साथ ही गेंद से छेड़छाड़ मामले में मिलेगी ज्यादा सजा

दुबई, प्रेट्र। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने डकवर्थ लुईस पद्धति और इसकी आचार संहिता को अपडेट करने की घोषणा की जो रविवार से प्रभाव में आएगी।

डकवर्थ लुईस पद्धति का नया सत्र 2014 में शुरू किया गया था जो 700 वनडे और 428 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से मिली सूचना पर आधारित है। आइसीसी ने कहा, 'फिर से पुष्टि हो गई है कि डीएलएस प्रणाली का एक संस्करण सभी प्रारूपों के लिए अनुकूल है।' क्रिकेट संचालन संस्था ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आचार संहिता के मौजूदा अपराधों में नए अपराध भी शामिल किए हैं तथा कुछ मौजूदा अपराध में जुर्माने के स्तर को बदला है। इन नए अपराधों में लेवल दो, तीन में गेंद से छेड़छाड़ को छोड़कर धोखाधड़ी से अनुचित फायदा उठाने का प्रयास करना शामिल है।

लेवल तीन अपराध के लिए अधिकतम सजा को आठ निलंबन अंक से बढ़ाकर 12 निलंबन अंक (छह टेस्ट मैच या 12 वनडे के बराबर) कर दिया है। विश्व कप में एक साल से भी कम समय बचा है और आइसीसी ने मौजूदा खेल की स्थितियों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।