Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कप्तान समीर रिजवी ने फिर किया धमाका, विदर्भ के खिलाफ जड़ी डबल सेंचुरी; 8 दिन के अंदर जड़ दिए 2 दोहरे और दो शतक

    Updated: Wed, 25 Dec 2024 10:50 PM (IST)

    यूपी के अंडर-23 टीम के कप्तान समीर रिजवी ने एक फिर दोहरा शतक जड़ दिया है। विदर्भ के खिलाफ खेलते हुए समीर ने 105 गेंद पर नाबाद 202 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। इस दौरान 10 चौकों और 18 छक्के लगाए। यूपी ने विदर्भ को 8 विकेट से हराया। विदर्भ ने 406 रन बनाए थे यूपी ने 408 रन बनाकर मैच जीत लिया।

    Hero Image
    समीर रिजवी ने फिर जड़ा दोहरा शतक। फाइल फोटो

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अभी चार दिन पहले ही यूपी के समीर रिजवी ने 97 गेंद पर नाबाद 201 रन की पारी खेली थी। अब एक बार फिर नाबाद दोहरा शतक जड़कर टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेली ही। अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी में रिजवी का बल्ला लगातार रन उगल रहा है। पिछले 8 दिन में रिजवी के बल्ले से दो दोहरे और दो शतकीय पारी निकल चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वडोदरा में खेले गए मैच में विदर्भ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। विदर्भ ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 406 रन बनाये। टीम की ओर से दानिश मालेवार ने 142 और कप्तान मोहम्मद फैज ने 100 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम ने 41.2 ओवर में 2 विकेट पर 409 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

    296 रन की साझेदारी की

    कप्तान समीर रिजवी 13वें ओवर में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। उस समय टीम का स्कोर 2 विकेट पर 113 रन था। सलामी बल्लेबाज शौर्य सिंह 62 रन बनाकर आउट हुए थे। उनसे पहले स्वास्तिक 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। सलामी बल्लेबाजों ने 10.4 ओवर में 106 रन जोड़े। इसके बाद समीर रिजवी और विकेटकीपर शोएब सिद्दिकी ने केवल 173 गेंद में नाबाद 296 रन की साझेदारी कर, विदर्भ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

    शोएब सिद्दीकी 96 रन बनाकर नाबाद थे। उन्होंने 73 गेंद की पारी में 9 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, समीर रिजवी ने शानदार दोहरा शतक जड़ा। समीर रिजवी ने 105 गेंद में 10 चौकों और 18 छक्कों की मदद से नाबाद 202 रन बनाए।

    8 दिन के अंदर जड़े दो दोहरे और दो शतक

    समीर रिजवी ने 4 दिन पहले (21 दिसंबर, 2024) ही वडोदरा में ही त्रिपुरा अंडर-23 के खिलाफ तूफानी पारी खेली थी। समीर रिजवी ने तक 97 गेंद पर नाबाद 201 रन बनाए थे, जिसमें 13 चौके और 20 छक्के शामिल थे। समीर रिजवी ने इससे पहले हिमाचल प्रदेश के खिलाफ (19 दिसंबर 2024) 153 रन और पुडुचेरी के खिलाफ (17 दिसंबर 2024) नाबाद 137 रन बनाये थे। अंडर-23 स्टेट ए टूर्नामेंट में 6 पारियों के बाद समीर रिजवी के खाते में 728 रन हैं। वह अब तक 52 चौके और 64 छक्के लगा चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- 97 गेंद 201 रन, 13 चौके और 20 छक्के...तौबा-तौबा समीर रिजवी ये क्या कर डाला, सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया