विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तारीख 27 नवंबर, तीन साल बाद बना दिलचस्प संयोग; रोहित- हार्दिक से है कनेक्शन

Published: Fri, 27 Nov 2026 07:56 PM (IST)

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कमान एक बार फिर सौंपी गई है। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है।

रोहित शर्मा (P.C- BCCI X)

रोहित शर्मा (P.C- BCCI X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा को आईपीएल 2027 के लिए एक बार फिर मुंबई इंडियंस की कमान सौंपी गई है। तीन साल बाद रोहित शर्मा बतौर कप्तान टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। हार्दिक पांड्या का पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड होने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम को अगले सीजन के लिए कप्तान की जरुरत थी। शुक्रवार को मुंबई इंडियंस की टीम ने एक बार रोहित शर्मा पर भरोसा जताया। रोहित की कप्तानी के एलान के साथ एक दिलचस्प संयोग बना है।

27 नवंबर को रोहित शर्मा को कप्तान बनाए जाने की घोषणा की गई है। 27 नवंबर की तारीख के साथ मुंबई इंडियंस का खास कनेक्शन है।

तीन साल बाद बना दिलचस्प संयोग

रोहित शर्मा की कप्तानी की जिम्मेदारी 27 नवंबर को दी गई है। इसी तारीख (27 नवंबर) को आज से तीन साल पहले हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस की टीम में फिर से शामिल किया गया था। बाद में हार्दिक पांड्या को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। जिस तारीख को हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में एंट्री हुई थी, उसी तारीख को रोहित शर्मा को टीम का एक बार फिर से कप्तान बनाया गया है।

हार्दिक की कप्तानी में मुंबई की टीम ने किया निराश

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने काफी निराश किया। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2024 से 2026 तक लगातार तीन आईपीएल सीजन खेले, जिसमें मुंबई की टीम को 44 मुकाबलों में से 17 में जीत और 27 में हार मिली। मुंबई की टीम पिछले तीन सीजन में एक बार भी फाइनल में जगह नहीं बना सकी। आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स का हिस्सा बन गए हैं। पंजाब किंग्स के साथ हुए ट्रेड में उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया है।

रोहित की कप्तानी में है शानदार रिकॉर्ड

रोहित शर्मा की कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड बेहद शानदार है। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी पर कब्जा किया था।

 

यह भी पढ़ें- तीन साल बाद फिर बने MI के कप्तान, आया रोहित शर्मा का पहला रिएक्शन; जानिए क्या कहा

यह भी पढ़ें- IPL 2027: रोहित शर्मा होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, फ्रेंचाइजी ने किया एलान

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।