विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रीति जिंटा ने बताया, KXIP में क्या होगी 8.40 करोड़ में खरीदे गए वरुण चक्रवर्ती की भूमिका

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Fri, 28 Dec 2018 08:08 AM (IST)

जिंटा ने कहा कि वरुण उनके एक रहस्यमयी गेंदबाज हैं, जो टीम में नई जान डालेंगे।

प्रीति जिंटा ने बताया, KXIP में क्या होगी 8.40 करोड़ में खरीदे गए वरुण चक्रवर्ती की भूमिका
प्रीति जिंटा ने बताया, KXIP में क्या होगी 8.40 करोड़ में खरीदे गए वरुण चक्रवर्ती की भूमिका

नई दिल्ली, जेएनएन। आइपीएल नीलामी में वरुण चक्रवर्ती को किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.40 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है, लेकिन फ्रेंचाइजी की सह मालिक प्रीति जिंटा ने कहा है कि तमिलनाडु का यह स्पिनर उनके लिए लंबे समय का निवेश है और वह कप्तान रविचंद्रन अश्विन के बैकअप के रूप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि अश्विन आगामी सत्र में भी कप्तानी संभालेंगे।

तमिलनाडु प्रीमियर लीग में अच्छा करने वाले स्पिनर वरुण उनके पीछे रहेंगे। जिंटा ने कहा कि वरुण उनके एक रहस्यमयी गेंदबाज हैं, जो टीम में नई जान डालेंगे। कोच माइक हेसन के नेतृत्व में वह अपनी काबिलियत को दर्शा सकेंगे और टीम की जीत में अहम योगदान निभा पाएंगे।

जिंटा ने साथ ही उन खिलाड़ियों के टीम के साथ जुड़ने पर भी खुशी जाहिर की जिनकी पिछले सत्र में कमी महसूस हो रही थी। उन्होंने कहा कि टीम अब काफी संतुलित है। हमारे पास काफी विकल्प हैं। अभी तक एक भी रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेलने वाले परब सिमरन सिंह को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर कोई काबिल हैं तो हम उसका साथ देते हैं।

वरुण का सबसे पहले नाम तमिलनाडु क्रिकेट लीग के दौरान चमका, इस खिलाड़ी ने इस सीजन खेले गए 9 मैचों में 22 विकेट लेकर धमाका कर दिया, वहीं इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वरुण ने 9 विकेट लिए और वह भी 4.7 की जबरदस्त इकॉनोमी से। वरुण इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे।

इस खिलाड़ी ने केवल 17 साल की उम्र में संन्यास ले लिया था। दरअसल वरुण ने पढ़ाई के लिए क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था। 12वीं क्लास के बाद उन्होंने आर्किटेक्ट की डिग्री ली और कुछ समय तक जॉब भी की लेकिन इस फील्ड में उनका मन नहीं लगा और 25 साल की उम्र में वह एक बार फिर क्रिकेट मैदान पर आ गए।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।