Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Women T20 World Cup में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बैटर्स, क्‍या कोई भारतीय खिलाड़ी है शामिल?

    Updated: Fri, 27 Sep 2024 09:54 PM (IST)

    आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 दुबई में खेला जाएगा। 3 अक्टूबर से इस फटाफट क्रिकेट का आगाज होगा। बांग्लादेश में भड़की हिंसा के चलते इसे शिफ्ट किया है। भारतीय टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने की पूरी कोशिश करेगी। टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें खिताब के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी। लीग स्टेज के मैच के बाद सीधे सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।

    Hero Image
    महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन दुबई में किया जाएगा। 3 अक्टूबर से इसका आगाज होगा। यह टूर्नामेंट पहले बांग्लादेश में आयोजित होना था लेकिन, तख्ता पलट के बाद भड़की हिंसा से आईसीसी को टूर्नामेंट को शिफ्ट करना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण 2009 में खेला गया था। इंग्लैंड ने उद्घाटन सीजन जीता था। आइए जानतें हैं उन पांच महिला खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

    1. सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड)

    न्यूजीलैंड टीम की पूर्व कप्तान सूजी बेट्स इस लिस्ट में टॉप पर हैं। बेट्स ने 2009 से 2023 तक खेले 36 मैच में 1066 रन बनाए हैं। इस दौरान 8 अर्धशतक जड़े हैं।

    2. मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)

    ऑस्ट्रेलिया की पूर्व चैंपियन कप्तान मेग लैनिंग ने 2012 से 2023 तक खेले 35 मैच में 992 रन बनाए हैं। इस दौरान एक शतक और 4 अर्धशतक जड़े।

    3. एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया)

    ऑस्ट्रेलिया की वर्तमान कप्तान एलिसा हीली इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। एलिसा ने 39 मैच में 941 रन बनाए हैं। इसमें सात अर्धशतक शामिल हैं।

    4. स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज)

    वेस्टइंडीज की धाकड़ बल्लेबाज स्टेफनी टेलर ने 31 मैच में 926 रन बनाए हैं। इसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं।

    5. चार्लोट एडवर्ड्स

    सभी फोटो क्रेडिट- ANI

    इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स ने पांच अर्धशतक की मदद से 768 रन बनाए हैं। 726 रन बनाकर भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं।

    यह भी पढे़ं- ICC Women T20 World Cup के टिकटों की ब्रिकी हुई शुरू, 18 साल से कम उम्र के फैंस को मिलेगी फ्री एंट्री

    यह भी पढ़ें- ICC Women's T20 World Cup के इतिहास में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले 5 बैटर्स, भारत की तरफ किसने ठोकी है सेंचुरी?